छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
अधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक तथा मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संतोष गोयल, भारतीय जनता पार्टी से श्री आलोक दुबे, श्री करताराम गुप्ता, अभिषेक शर्मा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से ज्योति सिसोदिया, आम आदमी पार्टी से राजेन्द्र बहादुर सिंह, रवि रंजन पाठक, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश किस्पोट्टा, रामदास टोप्पो उपस्थित थे। इसी प्रकार प्रेसवार्ता में जिले के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण • अर्हता तिथि 01 अक्टूबर की स्थिति में 04 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई तथा सभी दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन ने बताया कि जिले में मतदान की शुद्धता पर विशेष फोकस किया गया है, जिसमें बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से नाम विलोपन की कार्यवाही की गई है, वहीं जिले में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों द्वारा अपने निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, विभिन्न सामाग्रियों, सेवाओं आदि के लिए दर निर्धारण के बारे में भी राजनैतिक दलों को बताया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु लगातार बैठकें एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहें है, जिसके अंतर्गत बैंकों, केबल ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संचालकों, प्रिंटिंग प्रेस बैंकों, केबल ऑपरेटर, पेट्रोल पंप संचालकों, प्रिंटिंग प्रेस आदि की बैठक लेकर चुनाव के संबंध में विस्तृत दिशा- निर्देश दिए गए हैं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष निर्वाचन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने बताया कि 02 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रारंभिक प्रकाशन के समय जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 35 हजार 871 थी, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर की स्थिति में जिले में 6 लाख 49 हजार 319 मतदाता हैं, जिनमें 3 लाख 1 हजार 113 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 190 महिला मतदाता और 16 थर्ड जेण्डर मतदाता है। 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में जिले में कुल 1 लाख 78 हजार 600 युवा मतदाता हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 23926 मतदाता और 20-29 आयु वर्ग के 1 लाख 54 हजार 674 मतदाता शामिल हैं।
मतदान केंद्रों के सम्बंध में उन्होंने बताया कि जिले में कुल 786 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें विधानसभा क्रमांक 09-लुण्ड्रा में 254 मतदान केन्द्र. विधानसभा क्रमांक 10-अम्बिकापुर में 281 मतदान केन्द्र हैं। इसके अतिरिक्त 01 मतदान केन्द्र तरा, सूरजपुर जिले के अंतर्गत आयेगा । विधानसभा क्रमांक 11- सीतापुर में 245 मतदान केन्द्र है। इसके साथ ही विधानसभा क्रमांक 05-भटगांव में 06 मतदान केन्द्र आते हैं, जहां जिले के 6127 मतदाता मतदान करेंगे।
होम
Admin
05 Oct 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ स्ट्रांग रूम और ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में जिले में 6 लाख 49 हजार 319 मतदाता, 786 मतदान केन्द्र, 1 लाख 78 हजार से ज्यादा युवा मतदाता शामिल छूटे मतदाता अब भी निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं नाम