Current Date:03 Jun 2026





अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीणों को 20 दिन बाद मिली रोशनी, डीडीसी सालिक साय से ग्रामीणों ने की थी शिकायत, विभाग के अधिकारी को उन्होंने

डीडीसी सालिक साय ने की थी पहल

अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीणों को 20 दिन बाद मिली रोशनी, डीडीसी सालिक साय से ग्रामीणों ने की थी शिकायत, विभाग के अधिकारी को उन्होंने
जशपुरनगर।बारिश के मौसम में विगत तीन हफ्तों से अंधेरे में गुजार रहे ग्रामीणों को आखिरकार आज रोशनी मिल गई है।मामला जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजाआमा के खमगड़ा गांव की है,जहां ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने की वजह से 20 दिन से ग्रामीण ने अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे।विभाग के चक्कर काट चुके यहां के ग्रामीण कांसाबेल के डीडीसी सालिक साय के निवास पोंगरो पहुंच कर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की थी।जिसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों को तत्काल दूरभाष से अवगत कराते हुए इस गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा था,जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए आज खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिला दी है।ग्रामीणों ने इस तत्परता को लेकर डीडीसी सालिक साय को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है।वहीं डीडीसी सालिक साय ने विभाग के अधिकारियों को इस तत्परता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।