कांसाबेल।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम नक्तिमुंडा के ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल गई है।गौरतलब है की यहां के ग्रामीण बीते तीन माह से 25 केवी ट्रांसफार्मर फैल हो जाने से अंधेरे में ग्रामीण रात गुजार रहे थे,खासकर विद्युत आपूर्ति से संचालित सभी उपकरण बंद हो गए थे,जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था,ग्रामीणों की मांग पर डीडीसी सालिक साय के पहल से आज गांव में नया 25 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया,जिसके बाद बाद गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।ग्रामीणों ने डीडीसी सालिक साय का आभार व्यक्त किया है।
