Current Date:03 Jun 2026





पत्थलगांव विधानसभा चुनाव क्षेत्र में डीडीसी सालिक साय का धुंआधार प्रचार, मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश.

डीडीसी सालिक साय का धुंआधार प्रचार प्रसार

पत्थलगांव विधानसभा चुनाव क्षेत्र में डीडीसी सालिक साय का धुंआधार प्रचार, मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश.
पत्थलगांव।विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है,वैसे ही राजनीतिक दल खासकर बीजेपी एवं कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार में भी तेज करती नजर आ रही है।पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक की जिम्मेदारी डीडीसी सालिक साय को सौंपने के बाद क्षेत्र में धुंआधार प्रचार प्रसार में जुट गए हैं।डीडीसी सालिक साय गुरुवार को कई क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंपर्क किया,साथ ही भाजपा मंडल बागबहार,कोतबा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनमें जोश भरा।बैठक में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डीडीसी सालिक साय ने भाजपा प्रत्याशी गोमती साय को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए,प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की 36 वादे आज भी अधूरे पड़े हुए हैं,लेकिन फिर से बड़े बड़े वादे करने में उन्हें शर्म तक नहीं आ रही है।यहां की जनता अब जाग चुकी है,और आने वाले समय में इस भ्रष्ट कांग्रेस की  सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।