Current Date:01 Jun 2026





तातकालीन गृह निर्माण मंडल कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग के सी.के ठाकुर अधिकारी तो थे ही साथ ही बन गए थे ठेकेदार

शैलेन्द्र सिंह राठौर के साथ मील मजदूरों से लाखों की मजदूरी करवा के नहीं कर रहे भुगतान

तातकालीन गृह निर्माण मंडल कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग के  सी.के ठाकुर अधिकारी तो थे ही साथ ही बन गए थे ठेकेदार

               तातकालीन गृह निर्माण मंडल कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग के  सी.के ठाकुर अधिकारी तो थे ही साथ ही बन गए थे ठेकेदार, शैलेन्द्र सिंह राठौर के साथ मील मजदूरों से लाखों की मजदूरी करवा के नहीं कर रहे भुगतान, तातकालीन अधिकारी व शामिल राठौर करें जल्द भुगतान, नहीं तो पूर्व मे हुई संबंधित निर्माण कार्य पर खुलेगा और पोल, हर आडियो क्लिप करेंगे रिलीज - नरेन्द्र भवानी/संस्थापक छ.ग.यु.म. कांग्रेसी नेता व विक्रम लहरे सर्व अनुसूचित जाती अध्यक्ष



            तातकालीन गृह निर्माण मंडल कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग सी.के ठाकुर व सहयोगी शैलेन्द्र सिंह राठौर द्वारा 9 माह से पेंट,पुट्टी, रिपेयरिंग का काम करवा के पुरे 17 लाख रुपय का नहीं किया गया भुगतान, मजदूरों कों परिवार सहित आत्मा हत्या करने का स्थिति है निर्मित - नरेन्द्र भवानी/संस्थापक छ.ग.यु.म. कांग्रेसी नेता व विक्रम लहरे अनुसूचित जाती अध्यक्ष

         मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी और विक्रम लहरे अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने सयुंक्त बयान जारी कर बताया है की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सीके ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को संबंधित निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया था वित्त मंत्री मान.ओपी चौधरी जी के निर्देश पर, मामला बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया, जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है। यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एनके कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती सरकार के समय किया गया था। ठेकेदार को उस कार्य का भी भुगतान कर दिया गया था, जो कार्य उसके द्वारा किया ही नहीं गया है

            भवानी व लहरे ने संयुक्त बयान मे आगे  कहा है की इसी निर्माण काम मे साजिश के तहत सीके ठाकुर व शैलेन्द्र सिंह राठौर जो की ठेकेदार है मजदूर मदन पाठक कों निशाना बनाते हुवे ठगने के उद्देश्य से पेंटिंग पुट्टी व अन्य रिपेरिंयंग कार्य करने कों दिया गया और फिर पुरे कार्य से ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह राठौर दुरी बनाए रहे किन्तु ज़ब भी भुगतान का समय आता तो मजदूर बराबर फ़ोन के माध्यम से भुगतान की बात करता और शैलेन्द्र सिंह राठौर कहता की साहब पेमेंट नहीं दें रहे है या फिर सहाब के यहाँ चले जाओ पेमेंट लेलो ऐसे करके कहता था ऐसा कहना पीड़ित मजदूर का है जिसका आडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध है

          भवानी व लहरे ने संयुक्त बयान मे आगे बताया है की पीड़ित मजदूरों के आरोप अनुसार शैलेन्द्र सिंह राठौर जो की ठेकेदार है ने गृह निर्माण मंडल कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग के तातकालीन सीके ठाकुर जी से मिलवा कर यह पुट्टी पेंटिंग रिपेयरिंग का काम दिलवाए जिसके बाद जीएड़ी कॉलोनी भोपाल पटनम जिला बीजापुर मे 6 बिल्डिंग का पेंट, पुट्टी, रिपेरिंग तोड़ फोड़ का काम दिया गया,जिसके बाद काम करने वाले मजदूर कों ई साहब ने साइड देखने भोपाल पटनम जेएड़ी कॉलोनी जिला बीजापुर जाने कों कहा और कार्य स्थल मे विभागीय नियुक्त साइड इंचार्ज जिसका नाम मोहन खरसेल द्वारा सभी कार्य कों दिखाया गया पुरे कामो कों देख समझने के बाद साइड इंचार्ज मोहन जी ने कहा की अब ई साहब सीके ठाकुर सर के घर चले जाओ,जिसके बाद मजदूर ई साहब सीके ठाकुर जी के घर जगदलपुर बोधघाट चौंक के पास गया सभी कामो का रेट दर फाइनल किया गया, जिसके तहत प्रत्यक बिल्डिंग का 2.50 ढाई लाख और अलग से प्रत्यक बिल्डिंग का रिपेरिंग व अन्य कार्यों का 1 लाख रुपय मे फाइनल रेट किया गया, और दिनांक 25 मार्च 2024 कों ई साहब सीके ठाकुर द्वारा उनके अपने आफिस बोधघाट चौंक मेडिकल के पास मे एक लाख रुपय नगद एडवांस दिया गया, जिसके बाद 1 अप्रेल 2024 कों मजदूरों ने कार्य शुरू भी किया,और यह पूरा काम 9 माह तक चला

              भवानी व लहरे ने आगे बताया की ने आगे बताया की मजदूरों के कहे अनुसार, एडवांस लिया गया जगदलपुर हाउसिंग बोर्ड बोधघाट के पास ई साहब जिनका नाम सीके ठाकुर है उनके यहाँ से 1 लाख नगद दिनांक 25 मार्च 2024 कों दिया गया 1 अप्रेल 2024 कों काम शुरू किया गया,काम करने के तहत उसके बाद कई बार भुगतान नहीं होने की परिस्थिति मे मजदूर ने सीधे जो यह काम दिलाया शैलेन्द्र सिंह राठौर जो की एक ठेकेदार है कों बार बार कॉल करके भुगतान करने का निवेदन करते थे तो हर शैलेन्द्र सिंह जी पेमेंट लेने के लिए मजदूर कों ई साहब सीके ठाकुर के यहाँ भेजते थे तो काम करने के दौरान यह कुछ और भुगतान किया गया जो की इस प्रकार है एक लाख रुपय दिनांक 25 मई 2024 कों ई साहब के जगदलपुर ऑफिस मे दिया गया,काम संचालित था फिर दूसरा किस्त एक लाख रुपय दिनांक 1 जुलाई 2024 कों ई साहब के द्वारा उन्ही के जगदलपुर ऑफिस मे दिया गया, एवं तीसरा किस्त दिनांक 2 अक्टूबर कों 50 हजार रुपय नगद ई साहब के ऑफिस जगदलपुर मे दिया गया,उसके बाद काम चालु रहा यह पूरा काम 9 माह किया गया जिसके अंतर्गत पेंट पुट्ठी कलर और रिपेयरिंग का काम किया गया जिसके तहत 6 बिल्डिंग था प्रती बिल्डिंग ई साहब सीके ठाकुर जी से बात करके प्रति बिल्डिंग ढाई लाख रुपय दर तय किया गया और रिपेयरिंग कार्य,बिजली का तोड़फोड़, पलंबर का तोड़ फोड़, एल्यू मिनियम वर्क एवं डोर का तोड़ फोड़, एवं सीमेंट रिपेयरिंग वर्क का कार्य पर अलग से प्रती बिल्डिंग 1 लाख के हिसाब से बात करके काम कम्प्लीट किया गया,जिसके तहत कुल 21 लाख का बिल बनता है जिसमे से मजदूरों कों मात्र 3.50 साढ़े तीन लाख ही भुगतान दिया गया

               भवानी व लहरे ने आगे बयान मे बताया है की अधिकारी गण अधिकारी बन पद की गरिमा मे रहकर कार्य करना शोभा देता है ना की स्वयं ठेकेदार बनके काम करना मजदूरों कों स्वयं हाथ से पैसा देना कार्य करवाना यह सब गलत कृत्य है इसका हम निंदा करते है,ऐसे अधिकारी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए जबकि ऐसे कार्यों कों चुने गए ठेकेदार द्वारा किया जाता है, पूरा मामला ठगी जैसा प्रतीत होता है ऐसे टुकड़ो मे काम करवा के मजदूरों का लाखों रुपय दबाना धोखा धाड़ी करते हुवे मजदूरों से मजदूरी करवाना और ठगी करके लाखों रुपय दबाना मजदूरों के साथ धोखा अन्याय है,संबंधित अधिकारी व सम्मिलित ठेकार जल्द करें मजदूरों का भुगतान,नहीं तो जल्द ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से मील करेंगे मामले की शिकायत, करेंगे धरना प्रदर्शन क्यूंकि यह अधिकारी के ऊपर इसी निर्माण वाले मामले मे पहले से ही कार्य मे लापरवाही व ठेकेदार कों कार्य से ज़्यदा राशी देने पर निलंबित की कार्यवाही किया जा चूका है