Current Date:03 Jun 2026





महापौर ने नेशनल गेम्स की विजेता खुशबू गुप्ता का किया सम्मान कर बढाया हौसला

एमआईसी के सभी सदस्य रहे उपस्थित

महापौर ने नेशनल गेम्स की विजेता खुशबू गुप्ता का किया सम्मान कर बढाया हौसला
अंबिकापुर सीजी टुडे24 राजीव कश्यप


 अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने 38वीं राष्ट्रीय खेल देहरादून उत्तराखंड  नेटबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा की बेटी ने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांज मेडल जीत कर नाम रोशन करने  और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. खुशबु गुप्ता सम्मान करने के लिए अपने नगरपालिका निगम के MIC मेम्बर  आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग सदस्य मनीष सिंह, महिला तथा बालक कल्याण विभाग सदस्य प्रियंका गुप्ता,गुरू नानक वार्ड पार्षद शैलेश कुमार सिंह,प्रियंका चौबे,सिद्धार्थ मिश्रा, विकास गुप्ता, अन्य सभी उपस्थित थे। 
    महापौर और सभापति अपने दल के साथ गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर पहुंच कर नन्हे नन्हे खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित करते हुए सरगुजा जिला की राष्ट्रीय खिलाड़ी कु खुशबु गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया।
          अम्बिकापूर नगर पालिका निगम महापौर मंजुषा भगत ने सरगुजा जिला में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए, सरगुजा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एजेंडा बनाने की बात कही है