अंबिकापुर राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
अमेरिका डीसी में जा कर भारतीय सिख समाज के बारे में झूठा वक्तव्य देने के मामले में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भाजपा सरगुजा के प्रतिनिधि मंडल ने एफ़आईआर दर्ज करने की माँग की है।
भाजपा ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के साथ भाजपाइयों ने सदर कोतवाली पहुँच कर थाना प्रभारी को इस आशय का आवेदन पत्र सौंपा कि राहुल गांधी ने राजनीतिक मर्यादा को तार तार कर दिया है, पहले भी राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं ने कई बार अत्यंत अमर्यादित अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करके देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की छवि को ख़राब करने का षड्यंत्र किया है, राहुल गांधी अपने दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयानों से देश के प्रधानमंत्री हीं नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर देश की छवि भी ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने असभ्य और घृणित शब्दों का प्रयोग करते हुए ओबीसी समुदाय को चोर कह कर प्रधानमंत्री को डण्डे से पीटने की बात भी कह डाली। आजाद भारत के इतिहास में किसी भी जन नेता का इतना अपमान नहीं किया गया जितना कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश के प्रधान मंत्री का किया।
कुछ दिन पहले राहुल गांधी द्वारा अमेरिका डीसी में जा कर सिख समाज के संबंध में यह कहा गया कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं, तथा वे गुरुद्वारा जाने और पगड़ी पहनने में अपने आप को भयभीत महसूश करते हैं। विदेश में इस तरह का झूठा भ्रम फैलाने वाला बयान दे कर राहुल गांधी ने देश की छवि को ख़राब करने और देश की अखंडता को बिगाड़ने का प्रयास किया है।
राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर कराने मामले में भाजपा ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि आज भाजपा सरगुजा ने अपने सांसद के साथ सदर थाना अम्बिकापुर में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया विगत लंबे समय से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ गालियाँ, झूठी बातें बोलना, देश के लिए विभाजनकारी बातें करना, विदेश में भारत के खिलाफ झूठी व मनगढ़ंत बातें करना राहुल गांधी का प्रयास रहा है , सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में राहुल गांधी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आगे ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के इस तरह अनर्गल और दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य से देश की छवि ख़राब हो सकती है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है, इस प्रकार के कई बातों के कारण उनके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर , ज़िला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया , त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल , डी के पुरिया, इंदर भगत , रुपेश दुबे , विश्वविजय सिंह तोमर, विनोद दुबे, प्रेमानंद तिग्गा, विजय व्यापारी , अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी , नकुल सोनकर ,रवि जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
Admin
19 Sep 2024
वैश्विक स्तर पर देश की छवि को हमेशा खराब करने की रही है राहुल गांधी की फितरत- भाजपा
राहुल गांधी सांसद रायबरेली के ख़िलाफ़ एफ़ आई आर दर्ज कराने कोतवाली पहुँचा सरगुजा भाजपा प्रतिनिधि मंडल
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768