Current Date:02 Jun 2026





21 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान

कवर्धा हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग

21 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में
भाजपा नेता की हत्या के आरोपी प्रशांत साहू की मौत पर कांग्रेस ने 21 सितंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा देने की मांग की।

 /दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग/


इससे पहले, 27 वर्षीय युवक प्रशांत साहू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी मां जोर-जोर से रो रही थीं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रशांत के अंतिम संस्कार में बैज, बघेल और अन्य कांग्रेस विधायक शामिल हुए। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रशांत साहू को पीट-पीटकर मार दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशांत की मां के शरीर पर चोट के निशान हैं और वे पुलिस की प्रताड़ना के कारण चल नहीं पा रही हैं और खून की उल्टियां कर रही हैं।


: बै/सरकार हत्याओं को नहीं कर पा रही नियंत्रितज/

कवर्धा जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार खुलेआम हो रही हत्याओं को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। अगर प्रशासन सतर्क रहता, तो यह घटना ही नहीं होती। एसपी-कलेक्टर की बैठक 5-6 दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।
     उन्होंने बताया कि कलेक्टर और एसपी की बैठक हो रही है, जबकि हत्याएं हो रही हैं और लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री को यह स्वीकार करना पड़ रहा है कि उन्हें निर्देश देने पड़ रहे हैं कि अपराध, नशे और अवैध शराब पर नियंत्रण किया जाए। यही बातें कांग्रेस पहले से ही कहती आ रही है।

/एडिशनल एसपी विकास कुमार को किया गया सस्पेंड/

कवर्धा के लोहारीडीह मामले में राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया है, जो पूरे घटनाक्रम में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। दरअसल, लोहारीडीह हिंसा मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मौके पर जाकर मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से बातचीत की थी। उन्होंने एडिशनल एसपी को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा भी की गई है।

क्या है पूरा मामला समझिए

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बीजेपी नेता हत्याकांड के एक आरोपी प्रशांत साहू की बुधवार को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। दरअसल, 15 सितंबर को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के संदेह में गांव वालों ने उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें जिंदा जला दिया गया।इस घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। पथराव की घटना में एसपी अभिषेक पल्लव सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि कवर्धा में उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, राजनीतिक संघर्ष और वर्चस्व की लड़ाई के कारण मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें प्रशांत साहू भी शामिल था।