अंबिकापुर सहित जिले भर में आज 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्तिभाव व उल्लासपूर्ण माहौल के साथ मनाया जायेगा , श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की तैयारी हेतुसारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है पर्व को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जहाँ आज दिन भर उपवास रखने के बाद कई श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिरों में विधि विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जायेगी। इस अवसर पर मंदिरों में रात्रि में भजन कीर्तन भंडारे का भी दौर अनवरत रूप से चलता रहेगा
अंबिकापुर के सबसे प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर रघुनाथ पैलेस पुलिस लाइन स्थित गौरीमंदिर सहित कई श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों में भी विधि विधान से पालकी मुर्ति की स्थापना कर परंपरागत एवं विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पूजा अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है
जगह-जगह होंगे दही हांडी प्रतियोगिता : बच्चों युवाओं में उत्साह
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर युवाएवं बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है वहीं आयोजन समिति द्वारा इनाम रख प्रत्येक मोहल्लों चौक चौराहों पर दही हांडी प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है । आज 26अगस्त सोमवार को शहर के ब्रम्ह मंदिर चौराहा, सत्तीपारा, बाबूपारा, मणिपुर, गंगापुर, विशुनपुर, केदारपुर, मायापुर, नमना कला, गुदरी चौक, चांदनी चौक, सत्तीपारा शिव मंदिर खैरबार सहित अन्य मोहल्लों में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजकों के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा जिस हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
बता दे की एक दिन पूर्व शनिवार 24 अगस्त को कई विद्यालयों में जन्माष्टमी पर्व पर स्कूली बच्चों को राधा- कृष्ण बनाने के साथ दही हांडी फोड प्रतियोगिता किया गया।
त्योहार के मध्य नजर पुलिस द्वारा यातायात व अन्य ऐतिहातन पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए हैं
छत्तीसगढ़
Admin
25 Aug 2024
भक्ति भाव के साथ मनायी जायेगी आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
जगह-जगह होंगे दही हांडी प्रतियोगिता : बच्चों युवाओं में उत्साह
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768