Current Date:03 Jun 2026





शक्ति की भक्ति में डूबा समूचा सरगुजा अंचल 4000 अखंड मनोकामना ज्योति से जगमगा उठा सरगुजा आराध्य देवी महामाया मंदिर

शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी नवरात्र की धुम

शक्ति की भक्ति में डूबा समूचा सरगुजा अंचल  4000 अखंड मनोकामना ज्योति से जगमगा उठा सरगुजा आराध्य देवी महामाया मंदिर
राजीव कश्यपसीजी टुडे 24
नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आज तीन अक्टूबर से आरंभ हो गया है सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार व घट स्थापना तथा पंडालों में मूर्ति स्थापना का दौर प्रारंभ हो चुका है। माता शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि को लेकर समूचे सरगुजा जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज प्रथम दिवस से ही आकर्षक टेंट, पंडालों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है । देवी मंदिरों में मनोकामना अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित हो गये है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा की आराध्य मां महामाया मंदिर में आकर्षक साज सज्जा के साथ  नवरात्रि की पूजा के लिए लोगों का कतार सुबह से ही लगा हुआ है। मां महामाया मंदिर में घृत और तेल के लगभग चार हजार अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएगे वहीं दुर्गा शक्ति पीठ गांधी चौक, गौरी मंदिर पुलिस लाइन, गायत्री शक्ति पीठ आकाशवाणी चौक, श्री राम मंदिर स्थित माता कात्यायनी मंदिर, प्राचीन काली मंदिर जय स्तंभ चौक, लुचकी घाट, शंकर घाट, रिंग रोड चोपड़ापारा, बाबूपारा, अजिरमा स्थित काली मंदिर, मां बनेश्वरी मंदिर साड़बार, दुर्गा मंदिर संत हरकेवल सहित अन्य देवी मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित 
करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 12 अक्टूबर तक समूचा सरगुजा माता शक्ति की भक्ति में लीन रहेगा। घरों में भी उपासकों के द्वारा घट स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी।