Current Date:02 Jun 2026





दिव्यांग छात्रों को ट्राई साइकल : मिलने पर खुशी से छलक पड़े आंसू

कहा स्कूल आने जाने की परेशानी से मिलेगी निजात

दिव्यांग छात्रों को ट्राई साइकल : मिलने पर खुशी से छलक पड़े आंसू
सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा विकास खण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भ्रमण के दौरान दिव्याग  छात्र-छात्राओं को स्कूलों  में ही ट्रायसाइकल दिए जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे इसी तारतम्य  में जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ० दिनेश झा के निर्देशानुसार गत दिनांक-05 अगस्त मंगलवार को विकास खण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़पारा चितरपुर में कुपोषित एवं निःशक्त छात्र- प्रिंस गुप्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र से आयुष गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, मंडल उपाध्यक्ष लुण्ड्रा अभिषेक सिंह पावले, ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच पंच व अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक की उपस्थिति  में ट्राई साईकल का वितरण किया गया।इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज वर्मा सीएससी एवं विद्यालयीन स्टाफ .मौजूद थे ।
 
बीईओ श्री वर्मा ने बताया कि विकासखंड के समस्त स्कूलों के पात्रता अनुसार सभी छात्रछात्राओं को .ट्राई साइकिल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा