सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा जिले में आयोजित चौथी छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ आज भव्यरूप से माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, अंबिकापुर में किया गया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 15 एवं 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
इस राज्य स्तरीय आयोजन में कुल 32 टीमों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने भाग लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ी सरगुजा की धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में भारत सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी राजकुमार बंसल, वरिष्ठ भाजपा सदस्य, विनोद हर्ष, रामकुमार सिंह, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राजेश राठौर, महासचिव नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।
भारत सिंह सिसोदिया में कहां की सरगुजा की धरती ने हमेशा खेल प्रतिभाओं को जन्म दिया है। यहां आए सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें, यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने कहा सरगुजा में यह प्रतियोगिता होना हमारे लिए गर्व की बात है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को राज्य स्तरीय मंच पर अवसर मिल रहा है, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे। हमारा लक्ष्य नेटबॉल को गांव-गांव तक पहुंचाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जिन्हें आगे विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पहले दिन का मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा और दर्शकों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इस अवसर पर रजत सिंह सचिव नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा, सुनैना जायसवाल खुशबू गुप्ता प्रिया जायसवाल, प्रियंका, प्रज्ञा मिश्रा, आकाश गुप्ता, रागिनी, स्नेहा, समेत अन्य खिलाड़ी एवं बाहर से आए कोच मैनेजर उपस्थित रहे।
खेल
Admin
15 Nov 2025
सरगुजा ने नेटबॉल का रचा इतिहास – 4 वीं राज्यस्तरीय जूनियर नेट बाल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
32 टीम लेंगे प्रतियोगिता में भाग
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768