सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ में हुए कैबिनेट विस्तार का सस्पेंस खत्म ह जाने के बाद अब राजनीतिक हलचल नई अटकलों को जन्म दे रही है। पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह के दिल्ली दौरे ने राज्य की राजनीति चर्चाओं को हवा दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
दिल्ली में रमन सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही राजनीति में नई भूमिका मिल सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रमन सिंह जैसे अनुभवी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली भी इस समय की राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद खाली हुए राज्यपाल् को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा कि इस पद के लिए डॉ. रमन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। यदि ऐसा होता है, तो यह न केवल छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ा बदलाव होगा बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी रमन भूमिका नई दिशा लेगी।
सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं मंत्री पद की दौड में रहे पुरंदर मिश्रा को डिप्टी स्पीकर बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने कोशिश की जा सकती है। यह कवायद पार्टी के भीतर असंतोष को कम और संतुलन साधने के प्रयास के तौर पर देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रमन सिंह की यह मुहिम केवल विधानसभा भवन के उद्घाटन तक सीमित नहीं थी। बहरहाल आगे की रणनीति और राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले आने वाले दिनों में सिंह की भूमिका तय करेंगे। यदि उन्हें राज्यपाल पद या राष्ट्र पर कोई नई जिम्मेदारी मिलती है, तो यह छत्तीसगढ़ की राज्य के लिए बड़ा बदलाव होगा।
राजनीती
Admin
21 Aug 2025
छग में बडे बदलाव के संकेत दिल्ली दौरे पर डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाओं का बाजार हुआ गरम ?
वरिष्ठ भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को बनाया जा सकता है विधानसभा अध्यक्ष
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768