Current Date:02 Jun 2026





कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा व अमगांव में धुमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक लुण्ड्रा एवं

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा व अमगांव में धुमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक लुण्ड्रा एवं माध्यमिक शाला अमगांव में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रबोध मिंज, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले जप उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन  जायसवाल मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज  के विशिष्ट आथिथ्य  मे आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर छात्राओं को मिष्ठान एवं तिलक लगा सम्मान करते हुए  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई   तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं स्कूली छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई 

इस अवसर पर विधाक प्रबोध मिंज ने छात्राओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि आप सब एक लक्ष्य निर्धारित कर पुरे मनोयोग के साथ पडाई पर अपना ध्यान केंद्रित करें श्री मिंज ने कहा कि शिक्षा को और रुचिपूर्ण बनाने को लेकर भाजपा कि विष्णु सरकार पुरी तरह के प्रतिबद्ध  हो कर काम कर रही है। शिक्षा को लेकर   भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है  तथा होनहार व कुछ बनने की ललक रखने वाले पात्र  छात्राओं को उच्च शिक्षाप्राप्त करने के लिए भी हर संभव मदद शासन द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है विधायक श्री मिंज  ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चे जो किसी कारणवश उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उन्हें भी दूरवर्ती शिक्षा दिलवाने का अपने ओर से पुर्ण आश्वासन दिया । कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई को बोझ समझ कर एक निश्चित टाइम टेबल बना अपने आदत में शुमार करें और कम से कम 6 से लेकर 8, घंटे की पढ़ाई अवश्य करें साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के पढ़ाई को लेकर सतत निगरानी करनी चाहिए विधायक प्रतिनिधि जयंत मीज जी ने कहा कि केवल स्कूली वह किताबी कीड़ा न बनकर आप सभी सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान का भी उपार्जन करें रट्टू तोता बनाकर भविष्य बर्बाद ना कर एक होनहार व आशिक्षा के विभिन्न स्तरों का ज्ञाता बने इसके लिए जरूरी है कि आज की आधुनिक परिवेश में हो रहे पढ़ाई के अलावा प्राचीनतम विद्या को भी अपने दैनिक दिनचर्या की पढ़ाई में शामिल करें । विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज वर्मा ने शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में छात्राओं कोअवगत कराया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड स्त्रोत समन्वयक अजय सिंह एबीओ जय प्रकाश गुप्ता संस्था के प्राचार्य  श्रीमती अन्तौनिया किण्डो अरविंद राठौर अनिल तिग्गा सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व कार्यालयीन स्टाफ के अलावा बतौर अतिथि जनपद सदस्य लुण्ड्रा राजेश सोनी महामंत्री दिलीप प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अभिषेक पावले लुण्ड्रा सरपंच सोमार साय मीडिया प्रभारी भाजपा राजीव  कश्यप  उमाशंकर उपाध्यायपूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह वैभव सिंह बाबाअरविंद गुप्ताआदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता रणवीर सिंह चौहान ने किया ।

विकासखंड में टॉप करने वाली छात्रा को विधायक ने दिया नगद ₹25000 की  दी प्रोत्साहन राशि कहा आगे की पढ़ाई  मैं अब आसानी से कर सकूंगी ।

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज  द्वारा पूर्व में ही घोषणा किया गया था कि पूरे ब्लॉक में अव्वल आने वाले बारहवीं के छात्र-छात्राओं को उत्साह वर्धन स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी इसी तारतम्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा की छात्रा कुमारी प्रीति गुप्ता ग्राम डहोली ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे जिले में छटवा स्थान प्राप्त किया है वही लुण्ड्रा विकासखंड में 93 .6 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर शाला एवं क्षेत्र का नाम  गौरवान्वित किया है ।विकासखंड के टॉपर प्रीति गुप्ता ने चर्चा में बताया कि12वीं के बाद मुझे सिविल सर्विसेज परीक्षा में पढ़ने की जिज्ञासा थी किंतु आर्थिक वजह से मेरा सपना अधुरा लगने लगा था किंतु विधायक प्रमोद मिंज व भाजपा सरकार  के कारण आज ऐसा लग रहा है कि मैं अपना सपना पूरा कर लूंगी और प्रोत्साहन स्वरूप मिले आर्थिक राशि से सिविल सर्विसेज की तैयारी  करने अभी से ही जुड़ जाऊंगी । प्रीति गुप्ता ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन के अलावा अपने माता-पिता को दिया है ।उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि अच्छे अंको से पास होना तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना कोई बड़ी बात नहीं है इसके लिए केवल लगन वह ईमानदारी के साथअनुशासन में रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने से कोई भी किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है ।

अमगांव में साला प्रवेश उत्सव को लेकर  छात्र छात्राओं में  दिखा जबरदस्त उत्साह 5:00 बजे तक रहे उपस्थित

शासकीय माध्यमिक शाला अमगांव में स्क का साला प्रवेश उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक लगातार वे कार्यक्रम में डटे रहे वह अतिथियों का पारंपरिक नेट के  नृत्य गीत  के साथ नाच गाना कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते रहे । अमगांव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक व अन्य  अतिथियों के अलावा सरपंच मंगल  कोरवा उपसरपंच के अलावा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएंऔर गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।