Current Date:03 Jun 2026





डीडीसी के साथ पुलिस द्वारा किए दुर्व्यवहार से भड़के भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय,कहा इस क्रूरता का देंगे करारा जवाब,दोषियों पर हो तत्काल कार्यवाही.

बगीचा मामले में भाजपा नेता सालिक साय भड़के

डीडीसी के साथ पुलिस द्वारा किए दुर्व्यवहार से भड़के भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय,कहा इस क्रूरता का देंगे करारा जवाब,दोषियों पर हो तत्काल कार्यवाही.
जशपुर/बगीचा- जशपुर जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कर एसडीओपी पर तत्काल कार्यवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।इधर इस मामले में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांसाबेल के डीडीसी सालिक साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए एसडीओपी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने इस घटना में सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही का मांग की है,साथ ही उन्होंने कहा की एट्रोसिटी एक्ट के तहत सभी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुवे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का मांग की है।श्री साय ने कहा की क्षेत्र में अब पुलिस की गुंडागर्दी और प्रशासनिक आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ये संघर्ष है- सत्य की रक्षा के लिए, संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की तानाशाही हुकूमत और उस हुकूमत का क्रूर शासक कान खोलकर सुन ले- इस क्रूरता का करारा जवाब दिया जाएगा, हर जुल्म का हिसाब लिया जाएगा।गौरतलब है की गेंदबिहारी सिंह संत गहिरा गुरु के पुत्र व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के भाई हैं। बताया जाता है कि बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार भी किया। मामले की खबर लगते ही ग्रामीण व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बतौली-बगीचा स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम।वे एसडीओपी पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग थाने में डटे हुए हैं।मामला बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा का है। उल्लेखनीय है कि गेंदबिहारी सिंह सनातन संत समाज प्रमुख बभ्रुवाहन सिंह के भाई व जिला पंचायत सदस्य हैं। दुर्गापारा में हुई इस घटना में बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने दुर्गापारा में चक्काजाम कर बतौली बगीचा स्टेट हाइवे को बाधित कर दिया है।वहीं बीजेपी कार्यकर्ता बगीचा थाने पंहुचकर कारवाई की मांग कर रहे हैं।