सीजी टुडे 24
सहारा समूह सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए वापस की जाने वाली राशि की सीमा 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। सहकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर में बताया गया है कि सरकार ने अब तक सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रिफंड राशि की सीमा 50 हजार रुपये तक बढ़ने से अगले 10 दिन में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
