Current Date:01 Jun 2026





राजभवन में गरिमामय समारोह के बीच राज्यपाल ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ, सीएम विष्णुदेव साय और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद- जानें किन्हे मिला क्या विभाग

राजेश अग्रवाल सहित इन दो को मिला मंत्री का पद

राजभवन में गरिमामय समारोह के बीच राज्यपाल ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ, सीएम विष्णुदेव साय और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद- जानें किन्हे मिला क्या विभाग
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को सम्पन्न हुआ। राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम्  में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में अनुशासन और परंपरागत मर्यादा का पालन किया गया।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया वहीं राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी मंचासीन रहे।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। माना जा रहा है कि इन तीनों चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने से संगठन और सरकार के बीच संतुलन मजबूत होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों को नई प्रतिनिधित्व शक्ति मिलेगी खास तौर पर यह माना जा रहा है कि राजेश अग्रवाल को शामिल किए जाने से सरगुजा संभाग में बीजेपी की पकड़ और मजबूत होगी चुंकि सरगुजा संभागकांग्रेसके पकड़ वाला क्षेत्र भी माना जाता है किंतुइस संभाग से अब तीन तीन मंत्री दे देने से जहां संगठन को कम करने में आसानी होगी वहींजमीनी पकड़ भी भाजपा की मजबूत होगी इधर राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर सरगुजा सहित गृह ग्राम लखनपुर के कार्यकर्ताओं मेंजश्न का माहौल है वहीं भाजपा कार्यालय अंबिकापुर भवन में भाजपाइयों द्वारा लगातार आतिशबाजी कर खुशी मनाई जा रही है सारा शहर को होर्डिंग फ्लैक्सी बैनर से पाठ दिया गया है।
मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का हुआ बंटवारा*

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दीया गया है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी गजेंद्र यादव को दी गयी है। वहीं गुरु खुशवंत को कौशल विकास, रोजगार और अनुसूचित जाति विभाग दिया गया है, जबकि राजेश अग्रवाल को पर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।
    मुख्यमंत्री समेत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अरुण साव सहित मंत्रिमंडल ने तीनों नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है