जशपुरनगर।राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालिन हड़ताल लगातार जारी है।आठ सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंप कर अब जिला मुख्यालय में बाइक रैली निकाल कर जंगी प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।गौरतलब है की राजस्व पटवारी संघ द्वारा आज कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को ज्ञापन सौंपकर 25 मई को जशपुर मुख्यालय में बाइक रैली निकाल कर जंगी प्रदर्शन करने का एलान किया है,इस बाइक रैली में पुरे जिले भर के राजस्व पटवारी संघ के कर्मचारी शामिल होंगे।ज्ञापन सौंपते हुए राजस्व पटवारी संघ ने बताया की कल प्रात 11 बजे राजस्व पटवारी संघ द्वारा मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम से बाइक रैली निकाल कर हाउसिंग बोर्ड,भागलपुर चौक,महाराजा चौक, सन्ना रोड, एन ई एस कॉलेज होते हुए बस स्टेंड होकर पुरानी टोली से रणजीता स्टेडियम में रैली समाप्त होगी।पटवारी संघ द्वारा आठ सूत्रीय मांग में वेतन विसंगति दूर करते हुए 2800 रुपए करने,राजस्व निरीक्षक पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने,संसाधन एवं नेट भत्ता,महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता,अतरिक्त हल्का के प्रभार पर मानदेय में वृद्धि,पटवारी की भर्ती की योग्यता स्नातक,मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त एवं बिना विभागीय जांच के प्राथमिक एफआईआर दर्ज न किया जाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।प्रांत अध्यक्ष भागवत कश्यप,संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण तिर्की, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार नायक ने बताया जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।
