दोकड़ा।पुरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत पार्टी के नेताओं द्वारा गोठान का निरीक्षण किया जा रहा है,वहीं कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की नाकामयाबी को भाजपा के नेता इसे जन जन तक पहुंचाने में एड़ी चोटी लगा दी है।हालांकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस योजना को महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना बता कर अपनी पीठ जरूर थप थपा रही है,लेकिन इस योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।इस चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा नेताओं के द्वारा इस योजना अन्तर्गत गांव में निर्मित गोठनों का निरीक्षण कर इस गोठान की जमीनी हकीकत देखकर भाजपा के नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने में लगे हैं,गौरतलब है की व्यापक रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र एवं कांसाबेल के दोकड़ा मंडल के गोठान के निरीक्षण करने की अहम जिम्मेदारी मिली थी,जिसमें गोठान निरीक्षण के दौरान बदहाली देखकर श्री साय ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा इस योजना के तहत केंद्र सरकार की राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है,करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद इसका लाभ आम लोगों नहीं मिल पा रहा है,और कांग्रेस की सरकार पुरे प्रदेश भर में इसे महत्वकांक्षी योजना बता कर डंका बजा रही है,लेकिन यहां गोठान का दुर्दशा का आलम यह है की गोठान में न ही पशु हैं, न ही चारे पानी की व्यवस्था है,सभी जगह गोठान योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है,बल्कि इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच लाखों रुपए कर्ज में डूबे हुए हैं।दोकड़ा क्षेत्र के गोठान निरीक्षण के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी ने भी इस योजना में बने गोठान की बदहाली देखकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।इस मौके कर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,रवि यादव,अर्जुन भगत,उपेंद्र साय,जमुना सिंह,पवन कायता,बलराम भगत, सने भगत, देवदत सिंह,हिरामती पैंकरा,जयंती सिंह,मोतीलाल भगत,दीपक भगत,राजनंद साय, हिरामति पैंकरा,जयंती सिंह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
25 May 2023
राजनीति:–प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की राशि का किया बंटाधार,गोठान योजना पूरी तरह हुई फैल,अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीडीसी सालिक साय ने किया गोठान का निरीक्षण,प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे
गोठान निरीक्षण के दौरान डीडीसी सालिक साय
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768