राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव की पहल पर आज पुनः रायगढ़ रोड की मरम्मत का कार्य जनसहयोग से प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग की स्थिति बारिश में बेहद जर्जर हो गई थी। इसी राजमार्ग में मनेन्द्रगढ़ रोड की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के दिन जनसहयोग से कार्य प्रारंभ किया था। तब उन्होंने कहा था कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग शहर से गुजरने वाले रोड की मरम्मत नहीं करता है तो वे अन्य मार्गो के सुधार के लिए पहल प्रारंभ करूँगा। जन्माष्टमी के बाद 15 दिन बिताने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जर्जर हुए मार्गो के सुधार की दिशा में कोई सुध नहीं ली। आज उनकी पहल पर भारत माता चौक से दरिमा मोड़ की ओर मार्ग सुधार का कार्य प्रारंभ हुआ। आज के कार्य के लिए 6 हाइवा फिलिंग मटेरियल उपयोग किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता की देखरेख में यह कार्य आज भारत माता चौक की ओर से प्रारंभ हुआ जो डॉ फिरदौस हॉस्पिटल से आगे तक चला। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह एवं दुर्गेश गुप्ता भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
Admin
11 Sep 2024
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरु हुआ रायगढ़ रोड मरम्मत कार्य
मनेन्द्रगढ़ मांग की तर्ज पर ही होगा कार्य
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768