Current Date:03 Jun 2026





धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, निकला जुलुस, नात कलाम और नारे के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद को किया गया याद, दिया गया अमन और शांति का संदेश

दोकड़ा में निकली जुलूस

धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, निकला जुलुस, नात कलाम और नारे के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद को किया गया याद, दिया गया अमन और शांति का संदेश
दोकड़ा।गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार संपूर्ण जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय जशपुर के साथ पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा, कांसाबेल व सभी विकासखंडों में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकालकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी और खुशियाँ मनाई।इसी तरह ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार दोकड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यहां पर भी सड़कों में जुलूस निकाला गया।यहां के सदर इमामुद्दीन खान ने बताया की इस्लाम धर्म के संस्थापक एवं पुरी दुनिया को शांति और पवित्रतता को संदेश देने वाले पैगम्बर हजरत मोहम्मद की पैदाइश का दिन ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद मे एकत्रित होकर जुलुस के लिए की तैयारी में जुटे हुए थे,दोकड़ा गाँव की सड़कों पर जुलूस निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के सभी वर्गों भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए और हजरत मोहम्मद साहब को याद करते हुए,पैग़म्बर मोहम्मद के इ भाईचारे एवं शांति का संदेश को जन जन तक पहुंचाया।