Current Date:03 Jun 2026





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय ने बूथ स्तर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी,केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को किया साझा

प्रधानमंत्री की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात   को अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय ने बूथ स्तर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी,केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को किया साझा
जशपुरनगर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार को मन की बात का 101वें संस्करण का प्रसारण हुआ,इस मन की बात को पुरे देश भर में सुना गया।खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर में टेलीविजन के माध्यम से लोगों के साथ मन की बात का प्रसारण सुनकर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को साझा किया। अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीडीसी सालिक साय ने पोंगरो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रसारण को बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना।उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में युवा संगम की चर्चा की तो वहीं वीर सावरकर और कबीर दास को भी याद किया, पीएम मोदी ने युवा संगम के कुछ प्रतिभागियों से बात कर उनके अनुभव की भी जानकारी ली,इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।डीडीसी सालिक साय ने स्थानीय लोगों के साथ केंद्र की सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को साझा किया।