Current Date:03 Jun 2026





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 101 वें संस्करण का हुआ प्रसारण,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बूथ स्तर में सुनी मन की बात

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 101 वें संस्करण का हुआ प्रसारण,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बूथ स्तर में सुनी मन की बात
जशपुरनगर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार को मन की बात का 101वें संस्करण का प्रसारण हुआ,इस मन की बात को पुरे देश भर में सुना गया।खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर में टेलीविजन के माध्यम से लोगों के साथ मन की बात का प्रसारण सुनकर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को साझा किया।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रसारण को बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना।उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में युवा संगम की चर्चा की तो वहीं वीर सावरकर और कबीर दास को भी याद किया, पीएम मोदी ने युवा संगम के कुछ प्रतिभागियों से बात कर उनके अनुभव की भी जानकारी ली।पीएम मोदी ने एनटी रामाराव को भी याद किया।मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि ये एपिसोड दूसरी सेंचुरी की शुरुआत है।उन्होंने कहा कि पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है,जन भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है. पीएम ने कहा कि जब 'मन की बात' का प्रसारण हुआ तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में,अलग-अलग टाइम जोन में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इन सबके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।पीएम मोदी ने काशी में तमिल संगमम की भी चर्चा की और कहा कि बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की,सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की, उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ,पीएम ने आगे कहा कि एक भारत,श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है- युवा संगम का उन्होंने कहा कि ये युवाओं के संगम का सबसे बड़ा मंच है।श्री साय ने स्थानीय लोगों के साथ केंद्र की सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को साझा किया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,अजय सोनी,रवि यादव,पवन कायंता सहित बड़ी संख्या में बगिया बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे