Current Date:02 Jun 2026





चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमले की कमी से जूझ रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मरीज परेशान

पूर्व की भांति तीन दिन बीएमओ के बैठने की करें व्यवस्था

चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमले की कमी से जूझ रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मरीज परेशान
राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
लुण्ड्रा। शासन-प्रशासन की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश जनपद पंचायत मुख्यालय लुण्ड्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झेल रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी होने के वजह से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। जनपद मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत लगभग 15 ग्राम पंचायतों के लोग आश्रित है तथा पुलिस थाने के एमएलसी प्रकरण भी आते है तथा दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोग भी देर सबेर स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचते हैं स्वास्थ्य अमले की कमी होने के कारण मरीजों को समय पर केन्द्र में बेहतर उपचार सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है मजबूरी में मरीजों को निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है, या फिर लम्बी दूरी तय कर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर जाना पड़ता है। जिससे परिजनों के पैसे व समय की अनावश्यक बर्बादी होती है। ग्रामवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों मे पूर्व की भांति सप्ताह के 3 दिन लुण्ड्रा प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओं के बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है। पहले बीएमओ स्वयं स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित होकर पूरे समय मरीजों का उपचार करते थे। इसके अलावा अन्य चिकित्सक व पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहते थे। 
ग्रामीणों ने पुनः इस व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।