राजीव कश्यप सीजी टुडे24
सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में 8 सितंबर रविवार की सुबह हुए औद्योगिक हादसे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं जिसके परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है।
बता दें कि औद्योगिक हादसे में 04 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने संवेदना प्रकट करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लुण्ड्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लुण्ड्रा, जिला श्रम पदाधिकारी अंबिकापुर, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अंबिकापुर और औद्योगिक एवं सुरक्षा अधिकारी अंबिकापुर श्री बहादुर सिंह कंवर को शामिल किया गया है।
जांच दल के द्वारा स्थल पर जाकर जांच की जाएगी और जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपलब्ध कराना होगा।
छत्तीसगढ़
Admin
10 Sep 2024
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार एल्युमिनियम प्लांट घटना की होगी जांच
कलेक्टर ने गठित किया जांच दल.
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768