Current Date:02 Jun 2026





बिचाराधीन महिला बंदी नवजात के साथ हुई फरार, मचा हडकंप

रामानुजन से लाया गया था केंद्रीय जेल अंबिकापुर

बिचाराधीन  महिला बंदी नवजात के साथ हुई फरार, मचा हडकंप
सीजी टुडे 24
केन्द्रीय जेल में बंद एक महिला बंदी के नवजात बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे जेल प्रबंधन द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बच्चे की देखरेख के लिए लाई गई महिला बंदी कल रात को अपने बच्चे को लेकर भाग निकली। इस घटना से हडकंप मच गया है पुलिस द्वारा महिला बंदी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आरागाही निवासी पूजा गुप्ता को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा था जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया था वह गर्भवती थी उसे रामानजुगंज जेल से कुछ समय पूर्व अम्बिकापुर सेंट्रल जेल लाया गया था। यहां अगस्त माह में उसने शिशु को आपरेशन से जन्म दिया था। जिसके बाद मां व बच्चे को जेल ले जाया गया था। कुछ दिनों पूर्व बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था बच्चे की देखरेख व उसे दूध पिलाने के लिए उसकी मां को भी जेल प्रशासन द्वारा अस्पताल के जेल वार्ड में लाया गया था।कल बच्चे की सेहत में सुधार आने पर उसे एसएनसीयू से निकालकर उसकी मां को दे दिया गया था रात 1 बजे तक महिला को अस्पताल में देखा गया परन्तु सुबह से वह अस्पताल में नजर नहीं आ रही थी उसके अस्पताल से नवजात के साथ फरार होने की जानकारी उसकी सुरक्षा में तैनात प्रहरियों ने जेल प्रबंधन को दी जिसपर जेल प्रबंधन ने मामले की जानकारी सभी थाना/चौकी क्षेत्र को देते हुए रामानुजगंज थाने को भी दे दी है। इस मामले में महिला बंदी की सुरक्षा में तैनात महिला प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।

प्रसव के लिए 23 अगस्त से थी भर्ती

पूजा गर्भवती थी और प्रसव के लिए जेल प्रबंधन ने उसे 23 अगस्त को मेडिकल कालेज। अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया है कि उसे 08 माह का ही गर्भ था। परेशानी होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत सामान्य नही होने से 24 अगस्त को उसका ऑपरेशन से प्रसव हुआ। 8 माह का नवजात होने से वह कमजोर था। बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए बच्चे को डॉक्टरों ने एसएनसीयू में रखा था। 
एनडीपीएस मामले में थी बंद पूजा गुप्ता

फरार बंदी पूजा गुप्ता बलरामपुर जिले के रामानुजगंज आरागाही की रहने वाली थी। एनडीपीएस के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने उसे फरवरी में पकड़ा था। गर्भवती होने के कारण  उसे रामानुजगंज उपजेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर में फरवरी में ही शिफ्ट कर दिया गया था। तब से वह सेंट्रल जेल में बंद थी और उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

ड्यूडी में रही महिला सुरक्षाकर्मी निलंबित 

जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रिय ने बताया की मामले में ड्यूटी में रही महिला सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।