Current Date:02 Jun 2026





गुणवत्ताविहिन मरम्मत से शहर की सड़कों की दुर्दशा बड़ी संगम चौक गली में जल जमाव से नागरिकों में आक्रोश

गड्डो में डाल रहे मुरूम की जगह मिट्टी

गुणवत्ताविहिन मरम्मत से शहर की सड़कों की दुर्दशा बड़ी संगम चौक गली में जल जमाव से नागरिकों में आक्रोश
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर की सड़कों को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा चले चुनावी  ड्रामें के बीच अंततः  नगर निगम द्वारा छत्रीग्रस्त सड़कों को भरने की कवायत डिप्टी सीएम की पहल पर की गई किंतु नगर निगम द्वारा स्तरहीन व महज खाना पूर्ति करने की वजह से सड़कों का सुधार होने के बजाय और दुर्दशा हो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है 
जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंबिकापुर गुदरी गली संगम गली में देखा जा सकता है जहां सड़क पर बने गुड्डो में जल जमाव के साथ  घुटने भर कीचड जमा हो गया है पहले से ही संकीर्ण मार्ग में सेंट्रल बैंक व हॉस्पिटल स्कूल होने की वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है तथा आए दिन लोगदुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैंशहर वासियों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने की मांग की है
अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा ने आयुक्त नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
गुजरी गली संगम चौक के बादल मार्ग की स्थिति को लेकर व्यथीत व आक्रोशित रह वासियों व व्यवसाययों के साथ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र शर्मा ने आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन शौप सडक को तत्काल सुधार कराने  की मांग करते हुए महापौर से दूरभाष में चर्चा कर  तत्काल गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है
अमन शर्मा
धीरज शर्मा
किशोर सिंह बघेल
निरु शर्मा
 रनजीत सोनी
संजय सिन्हा
अशोक शर्मा
⑧ राम प्रवेश सोनी 
शाहिद अन्य मोहल्ले वासी उपस्थित थे