Current Date:14 Sep 2026





जान जोखिम में डाल कर रहे लोग आवागमन

लुण्ड्रा- दोरना मार्ग हुआ जानलेवा

जान जोखिम में डाल कर रहे लोग आवागमन
लुण्ड्रा विकास खंड के ग्राम पंचायत दोरना असकला सिलसिला बरगीडिह  व बेलकोटा बाई पास होते मुख्य एनएच मार्ग को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के करांकी दोरना मुख्य मार्ग पर स्थित कोईली नाला अत्यन्त जर्जर हो एक ओर से आधा पुल धसक खोह बन सडक भयाभव हो गई है। जिस पर आवागमन करने से राहगीरों को आय दिन अंभीर व अप्रिय घटना का डर घटित होने कि संभावना हमेशा बनी रहती है।
बता दें कि विकाशखंड मुख्यालय से आधा दर्जन ग्रामों को जोडने वाली उक्त सकड में बने ये नाला  वर्षों पुरानी हो चुकी है, हालांकि मरम्मत के नाम पर तीन चार साल पूर्व नाला के अगल-बगल  पथ्थल बोल्डर डाल कागजी खानापूर्ति कि गई थी।
किन्तु वर्तमान में एक ओर से पूरी तरह से खोहनुमा गड्डा बन चुका नाला गंभीर हादसे को निमंत्रण दे रही है।