Current Date:03 Jun 2026





पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण,डीडीसी सालिक साय ने कहा जनता को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ता है यह कार्यक्रम

पीएम मोदी की मन की बात

पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण,डीडीसी सालिक साय ने कहा जनता को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ता है यह कार्यक्रम
जशपुरनगर।पीएम मोदी के देश से संवाद के कार्यक्रम मन की बात के 100 वें एपिसोड पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन के माध्यम से सुना।आज प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम में कई बातों को साझा किया,सभी प्रेरणानायक कहानी को प्रधानमंत्री से सुन कर युवाओं को प्रेरणा मिली।इस मौके पर भाजपा के निर्देश पर पूरे जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण को सुना।इस कार्यक्रम के तहत कांसाबेल क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय ने पुसरा बूथ में स्थानीय लोगों के साथ पीएम मोदी की मन की बात की 100 वें कड़ी की प्रसारण को सुना।उन्होंने कहा की मन की बात का कार्यक्रम देश को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ता है,आज 100 वें एपिसोड पर गुमनाम नायकों की कहानी सुनकर मेरे साथ सुनने वाले युवा काफी प्रेरित हुए।जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए मन की बात कार्यक्रम में देश में खादी के कपड़ों का व्यापार , सेलफी विथ बेटी की वजह से बेटियों को शिक्षा में बहुत बढ़ावा मिल रहा है,उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री इतनी एक मुद्दों पर बात करते है,जिससे देश में सकारात्मक एनर्जी का संचार होता है।इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।