Current Date:02 Jun 2026





बालिका शिक्षा के संबंध में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुकन्या समृद्धि योजना बालिका समृद्धि योजना (BSY) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बालिका शिक्षा के संबंध में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री अमित जिंदल जी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के पैरालीगल वॉलेंटियर श्वेता पांडेय द्वारा आज दिनांक 01.08.2023 को अम्बिकापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित जनसामान्य को बालिका शिक्षा के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है चाहे वह लड़का हो या लड़की हो। महिला के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है। एक सुशिक्षित और सुशोभित लड़की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक शिक्षित लड़की विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के काम और बोझ को साझा कर सकती है। उन्होने बताया कि शासन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के सम्बंध में विभिन्न योजनाएं व सहायता प्रदान की जा रही हैं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना बालिका समृद्धि योजना (BSY) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आदि योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु कार्य किया जा रहा है।