जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री अमित जिंदल जी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती अनिता द्वारा आज दिनांक 02.08.23 को धौरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित बच्चों को बाल श्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाल श्रम एक बहुत बड़ी समस्या है जो विकासशील देशों में बेहद आम है। माता पिता या गरीबी रेखा से नीचे के लोग अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च ठीक से नहीं उठा पाते हैं और जीवन यापन के लिए जरूरी पैसा भी नहीं कमा पाते हैं। इसी वजह से वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बजाय कठिन श्रम में शामिल कर लेते हैं, वे मानते हैं कि बच्चों को स्कूल भेजना समय की बरबादी है और कम उम्र में पैसा कमाना परिवार के लिए अच्छा होता है आगे उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी तथा शोषण की निरंतर मौजूदगी से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा होता है और इसके साथ ही बच्चों पर गंभीर अल्पकालीन और दीर्घकालीन दुष्परिणाम होते हैं जैसे शिक्षा से वंचित हो जाना और उनका शारीरिक व मानसिक विकास ना होने देना आगे उन्होंने बताया कि बाल श्रम को रोकने के लिए टेलीफोन हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें। कोई भी, यहां तक खुद बच्चे भी कॉल कर सकते हैं और इस नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।
सरगुजा
Admin
05 Aug 2023
जिला विधिक प्राधिकरण अंबिकापुर द्वारा बाल श्रम के सम्बंध में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
बाल श्रम एक बहुत बड़ी समस्या - सचिव श्री अमित जिंदल (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर)
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768