Current Date:01 Jun 2026





नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के टीम में ग्रामीण अंचल जमडी के युवा सोनु का हुआ चयन सरपंच सहित ग्राम वासियों ने दी शुभकामनाएं

श्री जगन्नाथ स्टेडियम पुरी, ओडिशा में किया जा रहा है राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के टीम में ग्रामीण अंचल जमडी के युवा सोनु का हुआ चयन सरपंच सहित ग्राम वासियों ने दी शुभकामनाएं
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा द्वितीय सीनियर नेशनल टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 (बालक/बालिका) का आयोजन दिनांक 11 से 14 सितम्बर  2025 स्थान - श्री जगन्नाथ स्टेडियम, पुरी, ओडिशा में किया जा रहा है l बता दें कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 24 राज्यों से टीमें भाग ले रही है जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य की भी टीम शामिल है l छत्तीसगढ़ राज्य की टीम मे खिलाड़ियों का चयन राज्य के 5 जिलों से किया गया है l जिनके नाम  निम्नानुसार है - मयंक दिव्य (कप्तान), मीर बरेठ (उप कप्तान), आर्यन श्रीवास्तव, यश बैसवार, खुशहाल पटेल, स्वप्निल साहू, अभय कहरा, टीशु पांडे, सोनू यादव, ताकेश्वर प्रसाद, शुभम दास महंत, विनय चौधरी, सत्यम दास महंत, आदित्य पांडे, आयुष कर्ष, योगेश सिंह और  समीर कश्यप है l राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक व टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक श्री एस गगन सिंह जी, टीम के कोच श्री आशीष राउत जी और प्रबंधक श्री सागर राज राठौड़ जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ राज्य की टीम नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रही है l छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष - डॉ. कल्याण साहू जी, उपाध्यक्ष श्री ललित कुमार जी, महासचिव श्री एस गगन सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री आशीष राउत जी, सहसचिव श्री मनीष कुमार जी, राज्य कार्यकारी बोर्ड सदस्य श्री शरफराज आलम जी, श्री जोसफ केरकेट्टा जी, श्री भूपेश यदु जी ने नेशनल चैंपियनशिप मे भाग लेने और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए सभी को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l

लुण्ड्रा जपं के ग्राम पंचायत जमडी के सोनु यादव का हुआ चयन समर्थकों सहित अभिभावकों में उत्साह

कहते हैं यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो साधन संसाधन आडे नहीं आता इसी को साबित कर दिखाया है लुण्ड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमडी निवासी सोनू यादव ने जिन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी हार नहीं मानी और लगातार अपना ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित करता रहा फलस्वरुप यह रहा कि उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की टीम से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है टीम में सिलेक्शन होने से जहां उनके ग्राम में उत्साह का माहौल है वहीं परिजनों का सर गर्व से ऊंचा है स्थानीय सरपंच दिनेश नागेश ने अपने स्तर पर सोनू यादव को आगे बढ़ाने हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है वही उनके मित्रों व समर्थकों में जबरदस्त खुशी व उत्साह का माहौल है तथा सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि सोनू यादव अपने मेहनत व अथक प्रयास के दम पर अब नित्य आगे बढ़ते हुए आज प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है कल राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन होकर क्षेत्र गांव वह जिला का नाम रोशन करेगा छत्तीसगढ़ टीम में चयन होने से जमडी के क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।