Current Date:01 Jun 2026


Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 84




लुन्ड्रा एकलव्य आवासीय विद्यालय घंघरी में मोहन मरकाम ने बच्चों को शासन द्वारा प्रदत सुविधाओं वह व्यवस्थाओं का लिया जायजा

औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री ने छात्राओं के साथ बैठ खाया खाना

लुन्ड्रा एकलव्य आवासीय विद्यालय घंघरी में मोहन मरकाम ने बच्चों को शासन द्वारा प्रदत सुविधाओं वह व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम मंगलवार को सरगुजा पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री श्री मरकाम एकलव्य आवासीय विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने इस दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं पहाड़ी कोरवा बच्चों के विशेष विद्यालय, घंघरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय में उपलब्ध समस्त सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मरकाम ने बच्चों से सीधे वह अपने सहज भाव का परिचय देते हुए आपसी संवाद करते हुए चर्चा परिचर्चा भी किया गया।बता दें कि वे पहाड़ी कोरवा बच्चों के साथ जमीन पर ही बैठ गए और उनसे विद्यालय में मिल रही सुविधाओं पर हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सरगुजिया भाषा में बात करने लगे। बच्चों ने भी आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया और खुश होकर खुलकर उनसे बात की। मंत्री श्री मरकाम के निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने कबाड़ से जुगाड़ की प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया जिसकी उन्होंने काफी सराहना करते हुए आगे और निरंतर बढ़ते रहने की कामना की। दो घंटे से भी ज्यादा उन्होंने यहां समय बिताया।निरीक्षण व आपसी परिचर्चा तथा व्यवस्था का जायजा लेने उपरांत अंत में मंत्री मोहन मरकाम ने बच्चों के साथ ही नीचे बैठ उनके साथ भोजन भी किया।
       मंत्री मोहन मरकाम ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरणा स्वरूप बातें बताते हुए उन्हें अच्छा उपार्जन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंनेइस दौरान उपस्थित अधिकारियों को बच्चों की मांग पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देशित किया एवं बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने की बात कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालयीन सभी स्टाफ गण उपस्थित रहे।