Current Date:01 Jun 2026





सरगुजा माटी की महक व संस्कृति तथा रहन-सहन को करीब से समझने गुजरात की 15 सदस्यीय महिला पुलिस टीम गहन अध्ययन पर पहुंची

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सरगुजा पुलिस की भी टीम हुई रवाना

सरगुजा माटी की महक व संस्कृति तथा रहन-सहन को करीब से समझने गुजरात की 15 सदस्यीय महिला पुलिस टीम गहन अध्ययन पर पहुंची
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के हरे-भरे वृक्ष से लेकर यहां की बदलती मिट्टी की खुशबू और कोरिया जिला की खनिज उत्पादन को देखने लोगों का तो बरबस ही मन खींच लाता है पर अब प्रशासन निकस्तर पर भी इसके लिए एक अभियान चलाकर महिला पुलिस कर्मियों को भेजी जा रही है जिसके तारतम्य में बता दें कि आज एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत गुजरात पुलिस की 15 सदस्यीय टीम संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंची है। वहीं सरगुजा पुलिस भी विशेष टीम गुजरात रवाना हुई है। गुजरात की महिला प्रधान आरक्षक शकुंतला परिहार के नेतृत्व में महिला आरक्षको की टीम ने सबसे पहले मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और समाज में कुशलता की कामना की, इसके बाद कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आईजी कार्यालय, कोतवाली, गांधीनगर थाना, मैनपाट टाइगर प्वाइंट, उल्टा पानी, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, दलदली, दरिमा एयर पोर्ट सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। हेड कांस्टेबल शकुंतला परिहार ने बताया कि हमने सरगुजा में पुलिस विभाग का अनुशासन अनुशासन देखा, यहां की बोलचाल व संस्कृति ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि यहां का भोजन भी काफी स्वादिष्ट है। एएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन व निर्देश पर डीएसपी महालक्ष्मी कुलदीप, उप निरीक्षक अनिता आयाम के द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। गुजरात की टीम के द्वारा बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़ का भी भ्रमण किया जायेगा।