Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा में आदर्श आचार संहिता का किया जा रहा खुलेआम उल्लंघन-: शासकीय भवन पर लहरा रहा है कांग्रेश का झंडा

भाजपा ने कहा प्रशासन दबाव में कर रही काम आयोग से कार्यवाही की किया मांग

लुण्ड्रा में आदर्श आचार संहिता का किया जा रहा खुलेआम उल्लंघन-: शासकीय भवन पर लहरा रहा है कांग्रेश का झंडा
छत्तीसगढ़ टुडे 24 ब्यूरो

निर्वाचन आयोग द्वारा जहां एक और कड़े दिशा निर्देश जारी कर आदर्श आचार संहिता का पालन करने सख्त हिदायत देते हुए कार्यवाही करने की संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है वही सरगुजा जिला के लुण्ड्रा विकासखंड में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है जबकि आयोग द्वारा गठित टीम लगातार संघानिरीक्षण कर रही है बावजूद शासकीय कार्यालय में कांग्रेस का झंडा लगा अपने आप मेंटीम की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा करता हैइस संबंध मेंभारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा ने विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय प्रशासन पर कांग्रेस की दबाव में काम करने का आरोपी लगाते हुए कहा है कि केवल और केवल भाजपा को टारगेट कर क्षेत्र में काम करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस प्रत्याशीकेसमर्थन में काम करने का आरोप लगा जिला निर्वाचन आयोग   अधिकारी से इस और ध्यान देते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न हो सके
   बता दे की लुण्ड्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जामडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान में कांग्रेस का झंडा लगा हुआ है और वह भी ऐसे समय में जब राशन का वितरण गांव में किया जा रहा है शासकीय उचित मूल्य दुकान जामडीह में लगे कांग्रेसके झंडेको लेकरजहांभाजपावालों नेकांग्रेस प्रत्याशी सहित आयोग परहमला बोला है वहीजब प्रत्येकग्राम स्तर तक किसी भी राजनीतिक दल का झंडा पोस्टर दीवाल लेखन इत्यादि जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो इसके लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं देना संबंधित स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है हालांकि लुण्ड्रा एसडीएम तहसीलदार जनपद एवं थाना प्रशासन सहित अन्य गठित दल द्वारा लगातार निरीक्षण कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही जा रही है पर आज बुधवार को  समाचार लिखे जाने तक लहरा रहे उक्त झंडा को लेकर स्थानीय जनपद स्तर के अधिकारीयों कर्मचारियों पर आयोग के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने एवं अपने कार्यों व जिम्मेदारियों  को लेकर लापरवाही को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है

        इस संबंध में लुण्ड्रा एसडीएम   तहसीलदार जनपद सीईओ से कोई संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका
बहरहाल मामले की पूर्ण सत्यता का पता जांच के उपरांत ही लग पाएगा