कुनकुरी। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटर गेम चेंजर हो सकती हैं। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने पूरी टीम के साथ लगी हैं। वे गांव - गांव घूमकर अपने साथ अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ रहीं हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा की महतारी वंदन योजना विधानसभा चुनाव में तुरुप का इक्का साबित होगी। इस योजना का उत्साह गांव में महिलाओं के बीच देखते ही बन रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 1045020 है। जबकि पुरुष वोटर्स की संख्या 1002440 है।श्रीमती साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महतारी वंदन योजना पूरे जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में गेम चेंजर साबित होगी। इसी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार राशि प्राप्त होगी। इस योजना में जिस तरह का उत्साह ग्राम स्तर पर देखने को मिल रहा है उससे भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित है तथा जिले की तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है इसमें किसान, मेहनतकश मजदूर, युवा वर्ग तथा महिलाएं एवं युवा उद्यमी सभी शामिल हैं। महतारी वंदन योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी बहुत उत्साह है,महिला मोर्चा ने भी इस योजना का स्वागत करते हुए कहा है कि यह योजना अवश्य ही हमें विजय दिलवाएगी, इस योजना से महिलाओं को छोटी-मोटी आवश्यकता के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। इस योजना से उत्साहित होकर महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रही हैं।
राजनीती
Admin
10 Nov 2023
भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है महतारी वंदन योजना:कौशल्या, विष्णुदेव साय की पत्नी व विस की महिला मोर्चा प्रभारी कौशल्या साय अपने साथ जोड़ रहीं महिलाओं को..
प्रचार प्रसार में जुटी कौशल्या साय
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768