दोकड़ा।जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दोकड़ा में खुल जाने के बाद विद्यार्थियों,पालकों एवं शिक्षकों में बड़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।कलेक्टर जशपुर द्वारा इस विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश के बाद बुधवार को व्यवस्थित कर बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया गया, मध्यान्ह भोजन की शुरुवात कक्षा 1 ली से आठवीं के छात्र छात्राओं को दी गई।स्कूल में मध्यान्ह भोजन शुभारंभ मुख्य रूप से स्थानीय जनपद सदस्या कांति देवी, कार्यवाहक सरपंच मरियम तिर्की ,संस्था के प्राचार्य सलमोन तिर्की द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा भोजन परोस कर जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों के साथ बैठ कर भोजन कर उनका उत्साह बढ़ाया।मध्यान्ह भोजन का संचालन जागृति स्व सहायता समूह गरियादोहर द्वारा किया जा रहा है।शासन के निर्धारित मीनू के आधार पर विद्यार्थियों को चावल, सब्जी, दाल,अचार,हरी सब्जी ,पापड़ मीनू अनुसार विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।बच्चों में स्कूल खुलने की खुशी और अलग से मध्यान्ह भोजन, बच्चों में बड़ी उत्साह देखने को मिली।
