Current Date:14 Sep 2026





श्रमिकों के अधिकारों के सम्बंध में जिला विधिक प्राधिकरण सरगुजा अंबिकापुर के तत्वाधान में विधिक शिविर आयोजित

मजदूरों की स्थिति को आर्थिक व सामाजिक स्तर पर मजबूत बनाने हेतु उचित मार्गदर्शन

श्रमिकों के अधिकारों के सम्बंध में  जिला विधिक प्राधिकरण सरगुजा अंबिकापुर के तत्वाधान में विधिक शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री अमित जिंदल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के पैरालीगल वॉलेंटियर तेजकुँवर के द्वारा आज दिनाँक 20.08.2023 को लुण्ड्रा क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित जनसामान्य को श्रमिक अफहीकर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक समाज का महत्वपूर्ण अंग है. राष्ट्र के निर्माण, विकास एवं अर्थव्यवस्था में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है. हमारे देश में मजदूरों का एक बड़ा तबका भवन निर्माण (कमठा मजदूरी) से जुड़ा हुआ है. ऐसे में श्रमिकों के अधिकारों का तथा उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रकार के प्रावधान किए गए हैं असंगठित प्रकार के श्रमिकों की संख्या अधिक है. ऐसे श्रमिकों के दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य के लिए निम्न प्रमुख योजनाएं बनाई गई है. निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रावास दुर्घटना होने पर सहायता राशि में वृद्धि, चिकित्सा अनुदान राशि में वृद्धि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को दोगुनी राशि प्रसूति सहायता योजना आदि जिसके तहत मजदूरों की स्थिति को आर्थिक व सामाजिक स्तर पर मजबूत बनाया जाए।