Current Date:28 Jun 2026





कांसाबेल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में मनाया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन,बड़ी संख्या में जुटे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्कूल में मनाया गया जन्मदिन

कांसाबेल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में मनाया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन,बड़ी संख्या में जुटे
कांसाबेल।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांसाबेल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिवस बच्चों से केक काट कर मनाया गया । बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्म दिन मानते हुए बेहतरीन शिक्षा गुणवत्ता वाली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल देने लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया । शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार 2018 में बनी तब से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की आधारशिला रखी और शिक्षा में अलग क्रांति आई है । छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान,मजदूर , खेतीहर मजदूर सभी वर्गो के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में संचालित कर रही है। जिसका लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लघु वनोपज संघ मार्शल एक्का ,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता,जिला सचिव हंसराज अग्रवाल , मुकेश गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष यूथ अमित एक्का ,ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मयंक शर्मा , कांसाबेल उपसरपंच दिनेश राय,लीलापत यादव ,प्राचार्य टी.आर. केरकेट्टा समस्त स्टाफ व बच्चों की उपस्थिति रही ।