Current Date:02 Jun 2026





विधायक प्रबोध मिंज पूर्व जपं अध्यक्ष व सरपंच के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

व्यस्त दौरा कार्यक्रम के साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी हो रहे शामिल

विधायक प्रबोध मिंज पूर्व जपं अध्यक्ष व सरपंच के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज अपने व्यस्ततम दौरा कार्यक्रम के तहत समय निकाल आज सोमवार को श्री परमेश्वर राम श्री गंगा प्रसाद पूर्व जनपद अध्यक्ष लुण्ड्रा ग्राम पंचायत कर्रा बबोली धौरपुर के सुपुत्री कुमारी कयासो संग चि.हेमन्त जी के शादी * समारोह में शामिल हुए एवं नव विवाहित दांपत्य-जीवन की शुभआशीर्वाद प्रदान कर सुखमय जीवन की कामना की व परिवार के संग आत्मीयता से इस शुभ उत्सव में सहभागी भी बने
      तत्पश्चात ग्राम पंचायत डहौली लुण्ड्रा निवासी जमींदार परिवारसे संबंधित गोविंद सिंह  मुकेश कुमार सिंह सरपंच के सुपुत्री कुमारी पल्लवी संग चि. भगवान की शादी समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान किए एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की एवं ग्राम पंचायत दोरना लुण्ड्रा निवासी  राम प्रसाद यादव  की सुपुत्री कु. सरिता संग चि.श्रीकाश जी के शादी समारोह में शामिल हुए एवं नव विवाहित दांपत्य जीवन का शुभ आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय जीवन की कामना की एवं परिवार के संग इस खुशी के क्षण में अपने को भी सहभागी बनाया ।
  सर्वविदित हो की क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मींज सहित  जिला पंचायत  उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल इन दिनों लगातार सघन रूप से क्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए उनके कुशल छेम जान लोगों से संपर्क कर रहे हैं वही साजिश सीजन में शादियों की भरमार होने के बाद भी मात्र फोन या महज सूचना से ही समय निकाल लोगों के शादी,अन्नप्राशन से लेकर कथा दशगात्र इत्यादि धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हर संभव पहुंच रहे हैं जिससे लोगों में अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों को लेकर एक अपनत्व की भावना पैदा तो हो ही रही है वहीं एक लंबे समय बाद ऐसा जनप्रतिनिधि जो मात्र एक फोन के बुलावे से आ जाए ऐसा नेता पाकर लोगों में उनके प्रति और भी विश्वास बढ़ रहा है तथा मुक्त कंठ से तारीफ भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही है 
      विधायक प्रमोद मिंज के साथ जिपं उपाध्यक्ष देवनारायण यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा  सतीश कुमार जायसवाल  जयंत मिंज  अभिषेक पावले उप सरपंच सुरेश यादव अरविंद गुप्ता जी राजीव कश्यप दिलीप प्रजापति आदि साथ उपस्थित थे ।