सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
मुसलमानों द्वारा हसन हुसैन की शहादत की याद में मनाये जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर लुण्ड्रा बहेराडिह मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम कमेटी का गठन किया गया एवं प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व परंपरानुसार शांतिपूर्ण
एवं आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु कार्यकारिणी का गठन कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें सर्वसम्मति से मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष मोहम्मद नेसार खान को चुना गया
बहेराडिह स्थित मस्जिद में स्थानीय मुस्लिम समाज की बैठक आयोजित कर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी
का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन करते हुए कमेटी का अध्यक्ष मो नेसार खान उपाध्यक्ष मो . सद्दाम हुसैन, सचिव मो . परवेज खान, मो .नावेद खान, कोषाध्यक्ष मो० युसूफ खान को बनाया गया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नेसार खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा अनुसार संताई दिनांक 23 जून मंगलवार को गांव के सभी महिला पुरुष लुण्ड्रा स्थित कर्बला जा कर अपनी-अपनी मन्नते मांगनें हेतु दुवा करेंगे, तथा 25 जुन गुरुवार को मदरसा भवन बहेराडीह से ताजिया निकालकर कदम्मी चौक, ताजिया चौक पर तकरीर और फातिहा किया जायेगा। तत्पश्चात 26 जुन शुक्रवार को बहेराडीह से पारंपरिक ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गो से होते हुए लुण्ड्रा टोगरी चौंक पहुंचेगा जहां फातेहा किया जायेगा, फिर जुलूस लुण्ड्रा मेंन मार्ग होते हुए शिव चौक पहुंचेगी जहां समुदाय के लोगों द्वारा कला कौशल का भी प्रदर्शन किया जाएगा देर रात्रि जुलूस लुण्ड्रा करबला पहुंच पहलाम करते हुए ठंडाई किया जाएगा ।
अध्यक्ष नेशार खान ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि त्याग, बलिदान, इंसानियत और सत्य के लिए संघर्ष का संदेश देने वाला अवसर है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शरबत लंगर इत्यादि का वितरण, सबील एवं अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में समिति ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की मांग की । साथ ही सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को सफल बनाने की अपील भी किया है।
सरगुजा
Admin
22 Jun 2026
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाने लुण्ड्रा बहेराडिह कमेटी का किया गया गठन
नेसार खान सर्वसम्मति से बनाए गए अध्यक्ष
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768