Current Date:02 Jun 2026





डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर लुण्ड्रा भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस, दी श्रद्धांजलि और किया पौधारोपण

लुण्ड्रा के सभी शक्ति केंद्रों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर लुण्ड्रा भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस, दी श्रद्धांजलि और किया पौधारोपण
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के शिल्पीडॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी कापुण्यतिथि बलिदान दिवसके रूप में 23 जून सोमवार को लुण्ड्रा के सभी 6 शक्ति केंद्रों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया ।
       लुण्ड्रा भाजपा का मंडल स्तरीय बैठक ग्राम सेमरडीह महादेव स्थल पर रखा गयाजिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह जिला कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा  माया मिश्रा  एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज जनपद सदस्य लुण्ड्रा राजेश सोनी उपाध्यक्ष अभिषेक पावले  महामंत्रीद्वय अशोक गुप्ता दिलीप प्रजापति थे 
          कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने डॉक्टर मुखर्जी जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनके देखे हुए एकात्मवाद  मानववाद वी अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज भारतीय जनता पार्टी किया का हर एक कार्यकर्ता तन मन से लगा हुआ और मोदी जी के नेतृत्व में जिस मुद्दे को लेकर मुखर्जी जी ने अपना बलिदान कश्मीर में दिया था आज वह  साकार होता दिख रहा है जहां 370 जैसे बड़े धारा खत्म हुआ है  किंतु भारत की एकता अखंडता वह अछूणता को लेकर को जो सपना डॉक्टर मुखर्जी जी ने देखा था वह तभी पूर्ण रूप से साकार होगा जब भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के अलावा आप सब आम जनमानस भी उनके आदर्श को आत्मसात कर उनके बताएं आदर्शों पर चलेंगे आज उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भीहर एक लाभउन तक पहुंच रहा है। विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेसियों ने धोखा से कश्मीर बुलाकर  डा. मुखर्जी जी का रहस्यमयी ढंग से कत्ल कर दिया था जिसे जांच तो दूर विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल करने से भी रोक दिया गया था मुखर्जी जी के बलिदान के फलस्वरुप ही आज जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्माण हुआ जिसने उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया और नारा दिया कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और धारा 370 हटाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है उन्होंने आह्वान किया कि अभी भी उनका सपना पूरा नहीं हुआ है भारत की एकता वह अखंडता को स्थापित करने की जो सपना उन्होंने देखा है वह शनैः- शनैः मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है  मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनके बलिदान और भाजपा की वैचारिक नींव को मजबूत करने में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज हम उनके कृतित्व को याद कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुलेश्वरी सिंह ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतित्व को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्हीं की देन है जो आज हम सबको समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को विकास के मुख्य धारा से जुड़ने का मौका मिल रहा है आज चावल से लेकर शौचालय तक महतारी बंधन से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक हर एक योजना उन्हीं के सोच व सपना अनुरूप मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो पा रहा है किंतु यह सार्थक तभी होगा जब इसमें आप सब ग्राम वासियों का भी सजकता के साथ किसी के बहकावे में ना आकर जागरूकता का परिचय देते हुए डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान स्वरूप विचारों को आत्मसात करेंगे ।
उन्होंने कहा कि अखंड भारत उनकी चाहत थी कि इस देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी श्रद्धांजलि के लिए इससे बड़ा कोई और काम नहीं हो सकता। डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के सुशासन वाली सरकार विष्णु देव साय जी द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी विस्तृत रूप बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।  
        इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बुधसागर सिंह अरविंद गुप्ता संवाद प्रमुख राजीव कश्यप भाजपा मंडल मंत्री सीमा पैकरा राजेश कुजूर रहमत खान  शिव शरण सिंह बिरछु राम सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे ।
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात अतिथियों द्वाराएक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत छायादार पौधे का  रोपण भी किया गया