Current Date:03 Jun 2026





शराब के शौकीनों ने दुकान के सामने मचाया हंगामा का पूरी बोतल गटकने के बाद भी नहीं चल रहा कि शराब पिया है या पानी

अंग्रेजी शराब दुकान में शराब पर मिलावट का लगाया आरोप

शराब के शौकीनों ने दुकान के सामने मचाया हंगामा का पूरी बोतल गटकने के बाद भी नहीं चल रहा कि शराब पिया है या पानी
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

शहर के शराब के शौकीनों का कहना है कि शासकीय अंग्रेजी शराब दुकानों में मिलावट हो रही है, जिससे पूरी बोतल गटकने के बाद भी पता नहीं चल रहा है कि हमने शराब पीया या पानी...! इन्ही सब आरोपों को लेकर शौकीनों ने आज शहर के गाड़ाघाट के शराब दुकान के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाली और नारेबाजी भी की। हंगामें की खबर पर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दे शांत कराया गया। आरोप लगाया गया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से शराब में मिलावटखोरी का खेल चल रहा है। ब्रांडेड शराब पीने के बाद भी कुछ महसूस नही हो रहा है। इस मामले में आबकारी अधिकारियों ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि शिकायत की जांच की जायेगी। मिलावटी शराब पाया गया तो नियमानुसार कार्यवाई होगी। इस आश्वासन पर प्रदर्शनक वापस लौट गए।

       बता दें कि सीजी टुडे 24 ने मिलावटी शराब को लेकर समय-समय पर प्रमुखता के साथ  खबर प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराता  रहा है सर्वविदित हो की छत्तीसगढ़ में मिलावटी शराब बेचने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है अंबिकापुर में ही सभी दुकानों में मिलावटी शराब पकड़ने की कार्यवाही कुछ महीने पूर्व ही की गई थी वहीं भारी मात्रा में बतौली वह सीतापुर में भी मिलावटी शराब बेचने का गोरखधंधा सामने आया था जिस पर आबकारी विभाग के संभागीय टीम द्वारा कार्यवाही की गई थी
वही कुछ दिनों पूर्व एक पत्रकार द्वारा शराब के साथ बोतल में कीड़े होने की वीडियो वायरल कर अधिकारियों को भी सौंपा था जो पूरी तरह से  सील बंद होने के बाद भी अंदर कीड़ा मिलना इस बात को प्रमाणित करता है कि इसकी पैकिंग स्थानीय स्तर पर की जा रही है