Current Date:28 Jun 2026





नालसा (वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के संबंध में हुआ विधिक जागरूकता शिविर

धौरपुर में नालसा (वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के संबंध में उपस्थित जनो को नालसा का करूणा कार्यक्रम आयोजित

नालसा (वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के संबंध में हुआ  विधिक जागरूकता शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव अमित जिन्दल के मार्गदर्शन में पी.एल.वी. श्रीमति अनिता कश्यप ने दिनांक 04.08.2023 को धौरपुर में नालसा (वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के संबंध में उपस्थित जनो को सालसा के करूणा कार्यक्रम के बारे में बताया और विधिक सेवा शिविर का भी आयोजन कर बताया कि एक वरिष्ठ नागरिक, जिसमें अभिभावक शामिल है, जो स्वयं अपनी आय से स्वयं द्वारा स्वामित्वाधीन सम्पत्ति से स्वयं का भरण-पोषण करने में असमर्थ है, अपनी संतान से भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकारी होगा तथा यदि वरिष्ठ नागरिक असमर्थ हो तो उसकी ओर से किसी अन्य व्यक्ति या संगठन द्वारा भी आवेदन दिया जा सकता है तथा हिन्दु पत्नि को अपने जीवन काल में अपने पति से भरण-पोषण पाने का अधिकार है, कोई हिन्दु अपने जीवनकाल के दौरान अपने बच्चो और वृद्व, और कमजोर माँ-बाप का भरण-पोषण करने के लिए आबद्ध है।