राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार दिनांक 9.11.2024 को प्रभात हायर सेकंडरी स्कूल राई रघुनाथपुर विकासखंड लुण्ड्रा में विकासखंड लुण्ड्रा एवं बतौली के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं सीएसी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार परख सर्वेक्षण उपलब्धि की तैयारी हेतु आवश्यक बैठक रखी गई थी! जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा अशोक सिन्हा सर ,एबीपीओ श्री रमेश सिंह जी द्वारा दोनों विकासखंडों की संयुक्त बैठक ली गई! बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा श्री देवकुमार गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुनाथ प्रसाद चौहान खंड स्त्रोत समन्वयक श्री अजय सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बतौली श्री शरद चंद्र मेषपाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती इंदु तिर्की सहित संयुक्त रूप से दोनों विकाखसंड के समस्त प्राचार्य, जनशिक्षक एवं अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधान पाठक उपस्थित रहे! जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा सर ने कहा किआज सभी प्राचार्य और सीएसी सर्वप्रथम अपनी समझ परख टेस्ट के संबंध में विकसित करें फिर उसे अपने संकुल व विद्यालय में आवश्यक तैयारी के साथ लागू करें इसके लिए आप सभी एक्टिव रूप से कार्य करना सुनिश्चित करें उन्होंने परख की तैयारी पर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड व जिले के परख सरगुजा ग्रुप में समीक्षा रिपोर्ट साझा करने निर्देशित किया और तीनों चयनित कक्षा हेतु कक्षावार अभ्यास प्रश्न कैसे तैयार करते हैं इस पर विस्तार से सभी से बात की! दोनों विकासखंडों के प्राचार्य और सीएससी से परख परीक्षा की तैयारी की गतिविधियों के अब तक के तैयारी पर जानकारी ली साथ ही परख की तैयारी में लापरवाही बरतने पर सभी जिम्मेदार संकुल के नोडल प्राचार्य और सहायक नोडल सीएससी पर जिम्मेदारी तय करते हुए विधिवत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी परख की तैयारी हेतु प्रतिदिन विद्यालयों में विषय कालखंड में अनिवार्य रूप से मॉडल प्रश्न पत्र सहित स्वयं से प्रश्न तैयार कर बच्चों को अभ्यास कराना सुनिश्चित करने निर्देशित किया बच्चों को ओएमआर शीट में भी प्रेक्टिस हेतु पर्याप्त अभ्यास कराये जाने की भी बात कही सभी प्राथमिक शालाओं में प्रतिदिन वितरित की जाने वाली चना को नियमित रूप से वितरण करने सहित मरम्मत कार्य अपार आईडी की प्रगति पर भी उन्होंने सभी को और अधिक दुरुतगति से कारने हेतु निर्देश दिया! एडीपीओ रमेश सिंह ने भी परख टेस्ट की तैयारी पर विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि आगामी 4 दिसम्बर 24 को परख परीक्षा जिले के चयनित 124 स्कूलों में कक्षा 3,6 व कक्षा 9 के बच्चों की होनी है जिसके लिये जिले के परख सरगुजा ग्रुप में अभ्यास प्रश्न लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है उसे प्रत्येक स्कूलों में अभी प्रतिदिन अभ्यास कराए ताकि जिले का स्थिति राज्य स्तर पर अच्छी रहे उन्होंने सभी से परख परीक्षा की आवश्यकता क्यों हुई परख के तहत बच्चों में समझ व सोचने की क्षमता विकसित करने के आधार पर बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न कक्षा 3री में 45 प्रश्न,6 वीं में 45 प्रश्न व कक्षा 9वी में 60 प्रश्न बच्चों को दी जावेगी जिसके लिये सर्वप्राथमिकता के साथ सभी प्राचार्य व सीएसी सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारी प्रारंभ करावे साथ ही संकुल व विकासखण्ड स्तर पर गठित पीएलसी के विषय शिक्षकों से भी आवश्यक सहयोग लेने कहा है! उन्होंने परख परीक्षा के सम्बंध में जिला शिक्षा विभाग की गंभीरता को बताते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी जिले के सभी विकासखण्ड में इसकीं तैयारी के सम्बंध में जानकारी लेने स्वयं सघन रुप से दौरा कर रहे हैं इसे हम सभी को समझना होगा परख परीक्षा के तकनीकी जानकारी जिला प्रोग्रामर विशाल द्वारा बताया गया!
अंत में बीईओ लुण्ड्रा देव कुमार गुप्ता के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया और विश्वास दिलाया कि विकासखंड के समस्त जनशिक्षक, प्राचार्य के सयुक्त प्रयास से अच्छा कार्य करेंगे व सरगुजा को राज्य मे अच्छे स्थान पर लाये इसके लिये लगातार इस दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे
