Current Date:03 Jun 2026





पहल:– जीवन झरना विकास संस्था बेरोजगार युवतियों को प्रशिक्षण देकर बना रही है उन्हे आत्मनिर्भर, प्रशिक्षित हुए युवतियों को दिया गया प्रमाण पत्र, संस्था का जताया आभार

जीवन झरना विकास संस्था बनी बेरोजगार युवतियों के लिए वरदान

पहल:– जीवन झरना विकास संस्था बेरोजगार युवतियों को प्रशिक्षण देकर बना रही है उन्हे आत्मनिर्भर, प्रशिक्षित हुए युवतियों को दिया गया प्रमाण पत्र, संस्था का जताया आभार
कांसाबेल। जीवन झरना विकास संस्था अब बेरोजगार युवक युवतियों के लिए वरदान साबित हो रही है,गांव में पड़े शिक्षित युवतियों को जीवन झरना विकास संस्था कांसाबेल द्वारा सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें स्व रोजगार से जोड़ा जा रहा है।गौरतलब है की कांसाबेल में ग्रामीण इलाके में पढ़ाई छोड़कर घर में रह रहे युवतियां  जो अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव में मेहनत मजदूरी करते थे।उन्हें जीवन झरना विकास संस्था कांसाबेल के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के लिए 3 महीने जुलाई से सितम्बर 2023 का प्रशिक्षण रखा गया था जिसमें 13 प्रशिक्षर्थी शामिल थे उन्हें  3 महीने सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ ,अचार, पापड़, महुआ,लड्डू, केक, डेकोरेशन किट, बनाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं पोक्सो एक्ट की बेसिक जानकारी देकर लैंगिक अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए बताया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी बताया गया ।28/9/2023 को सभी प्रशिक्षित को प्रमाण पत्र प्रदान सत्र का समापन किया गया,इस मौके कर सभी युवतियों ने जीवन झरना विकास संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये 3 माह का ट्रेनिंग उनकी मनोदशा व आर्थिक दशा को पूरी तरह बदल दिया है हमें यहाँ अपने व्यक्तिगत जीवन से संबंधित आगे बढ़ने व सुरक्षित रहने के की टिप्स मिले हैं जो जीवन भर की हमारी पूंजी बन चुकी है उन्हों ने कहा कि सिलाई को हम आगे लगातार करेंगे और अपने परिवार को आर्थिक आजादी दिलाने में सहयोग कर पाएंगे,जीवन झरना विकास संस्था सभी प्रशिक्षित युवतियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों के हाथों सौपा गया ।