सीजी टुडे 24 अंबिकापुर- विगत दिनों सरगुजा पुलिस को एक वीडिओ प्राप्त हुआ था, जिसमे कई वाहन चालक एक के बाद एक कई चारपाहिया वाहन लगाकर सड़क को घेरकर काफी खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक कट मारकर वाहन चला रहे थे, जिससे आम नागरिकों को सड़क में चलने में काफी परेशानी एवं असुविधा का सामना करना पड़ा, मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा उक्त विडिओ में सड़क घेरकर खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर कट मारने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा व्हाट्सअप की प्राप्त वीडिओ के अवलोकन करने पर उक्त घटनास्थल सरगवां रोड़ थाना गांधीनगर क्षेत्र का होना पाया गया, सड़क मे 10-12 चार पहिया वाहन में आरोपियों द्वारा पुरा सड़क घेरकर काफी खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाना पाया गया, वाहनों की पहचान करने पर मौक़े पर चारपहिया वाहन क्रमांक सीजी/12/बीसी/0407, सीजी/15/एई/0001, सीजी/15/ईए/9100, सीजी/15/ईसी /2827, जेएच/01/डीवाय/5616, जेएच/01/डी डब्लू/3832, सीजी/15/डीवाय/8122, जेएच/01/डीजेड/0041 एवं अन्य चार पहिया वाहन दिखा, जो पता करने पर दिनांक 01/02/25 के सायं 4.00 बजे से 08.00 बजे के मध्य उक्त वाहन शंकरघाट रोड से निकलकर सरगवां की तरफ जाना पाया गया है। वाहन चालकों द्वारा काफी खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक कट मारकर वाहन चलाया जा रहा था जिससे आम राहगीरों को सड़क में चलने में काफी परेशानी एवं असुविधा का सामना करना पड़ा है। उपरोक्त आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 105/25 धारा 281 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
क्राइम
Admin
11 Feb 2025
सड़क घेरकर खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की सूचना :-
मामले कों संज्ञान मे लेकर चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768