अंबिकापुर सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
अंबिकापुर के अजिरमा स्थित राधे कृष्णा मंदिर में कुछ व्यक्तियों के बीच हुई बातों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आरोप पर भाजपा सरगुजा ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में यदि कोई बात हुई है तो इससे भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का कोई संबंध नहीं है। भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस वाले भाजपा पर निराधार आरोप लगाते रहे हैं जबकि पता लगाने पर यह बात सामने आ रही है कि किसी जनपद सदस्य प्रत्याशी के लोगों द्वारा मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया था, और वहां भंडारा में उपस्थित लोगों के बीच यदि कोई कहा सुनी या विवाद हुई है तो इस विषय को भाजपा से जोड़ना कांग्रेसियों का षड्यंत्र है। कथित विवाद में भाजपाईयों के शामिल होने के आरोप का खंडन करते हुए रूपेश दुबे ने कहा कि मंदिर परिसर में हुई बातों के सत्यता की जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों से भी ली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का यही चरित्र है, निगम चुनाव में भाजपा के लिए जन समर्थन को देख कर कांग्रेस हताश हो गई है और अन्य लोगों के बीच हुई किसी बात विवाद को भाजपा से जोड़ने की कोशिश कर रही है जबकि भाजपा सरगुजा के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का इन बातों से कोई संबंध नहीं है।
राजनीती
Admin
12 Feb 2025
मंदिर परिसर में हुई कथित विवाद से भाजपा का कोई संबंध नहीं- रुपेश दुबे
भाजपा ने इसे किया कांग्रेशियों का राजनीतिक षड्यंत्र निरुपित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768