सीजी टुडे24 लुण्ड्रा
लुण्ड्रा जनपद पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा लुण्ड्रा की पहली बैठक एक मई गुरुवार को हल्की फुल्की गहमागहमी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में इक्का दुक्का विभाग को छोडकर सभी विभागों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे !
जनपद सामान्य कि बैठक में पक्ष व विपक्ष दोनों ने महिला बाल विकाश अधिकारी पर तानासाही पूर्ण रवैया अपनाने एवं लोकतांत्रिक प्रणाली में निहित जनप्रतिनिधित्व अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगा मनमानी ढंग आबां कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर व गोपनीय रुप से नियुक्ति पत्र भी बुलाकर देने का गंभीर आरोप लगा मुख्य कर पालन अधिकारी के ऊपर भी सवालिया निशान उठा नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त करने एवं महिला परियोजना अधिकारी को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने कि सर्वसम्मति के प्रस्ताव पारित किया गया।
वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने कहा कि अधिकारी अपने जिम्मेदारियां को समझे वह कार्यों के प्रति सजग रहे पुराने दर्रे को छोड़कर अब नये ढंग से निष्पक्ष तौर पर कार्य करें या भाजपा की सुशासन की सरकार है आकर्षितसदस्यों ने कहा कि लुण्ड्रा को पिछड़ा समझ महज कागजी खानापूर्ति करते हुए भयादोहन वह शोषण करने का कोशिश ना करें अन्यथा जनप्रतिनिधिगण अपने अधिकारों का न्यायोचित ढंग से पालन कर ऐसे भ्रष्ट व बेपरवाह अधिकारियों को सबक सिखाना भी जानते हैं ।
वही वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यों पर मे भी असंतोष व्यक्त करते हुए सदस्यों ने पुर्ववर्ती काल में हुए कैंपा मद सहित निर्माण कार्यों कि सम्पूर्ण जानकारी लिखित में अवगत कराने कि मांग कि है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग पर दोनों पक्षों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज 22 दिन बीत जाने के बाद भी चिरगां के कोरवा बस्ती बेयौरा पारा में डायरिया की रोकथाम करने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहा है वर्तमान में 17 मरीज भर्ती है वह दो लोगों की मृत्यु अभी 3 दिन पूर्व ही हो चुकी है जिससे आक्रोश व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तत्काल इसके रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्यगत उपाय करते हुए जन जागरूकता का कार्य युद्ध स्तर पर चला डायरिया को कंट्रोल करें केवल कैंप लगा देने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है इसके साथ ही सदस्यों ने विकास खंड के सभी स्वास्थ्य केर्दों में अव्यवस्था एवं चिकित्सा कर्मियों के मनमानी को लेकर भी नाराजगी जाहिर कर खंड मुख्यालय में एक भी डॉक्टर नहीं रहने की बात कही जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी ने लुण्ड्रा में तीन-तीन दिन की अलग-अलग डॉक्टरों की बैठने की व्यवस्था वर्तमान में करने की बात कही। इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी भ्रष्टाचारी को लेकर सदस्यों ने जमकर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि स्वीपर तथा अन्य सहायिका कार्यकर्ताओं से वेतन के बदले अवैध वसुली करने का आरोप लगा जांच व कार्यवाही की मांग कर समस्त स्वीपर वह स्कूलों की जानकारी लिखित में उपलब्ध कराने कहा है।बैठक में कृषि विभाग, मत्स्य पालन ,उद्यानिकी विभाग , पीएमजीएसवाई , पीडब्लुडी , विद्युत, खाद्य विभाग पशु पालन विभाग सहित सभी विभाग प्रमुख व प्रतिनिधियों ने विभाग वार्ड जानकारी सदस्यों को दी!
समान सभा की बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज सभापति राजेश सोनी प्रदीप प्रेमी लाल जयंत सिंह (आशु बाबा) के अलावा गंगाराम टेकाम हलीम फिरदौसी श्रीमती प्रभा सोनी श्रीमती तारा यादव परमेश्वर पैकरा बुधराम नागेश सहित समस्त 18 जनपद सदस्य उपस्थित थे!
एक राष्ट्र एक चुनाव प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत चल रहे सभी वर्ग में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्र एक देश का प्रस्ताव पारित करने का अभियान चलाया जा रहा है जिस तारतम्य में लुण्ड्रा जनपद सामान्य सभा में भी सर्वसम्मति से एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पारित किया गया!
सभी विभाग प्रमुखों को प्रेस विज्ञप्ति जारी करने दिए निर्देश
अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने सभी विभाग प्रमुखों को कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम एवं योजनाओं इत्यादि की प्रेस विज्ञप्ति जारी करें ताकि विभागों की गतिविधियों का सभी को पता चल सके वह पारदर्शिता भी रहे!
राजनीती
Admin
02 May 2025
लुण्ड्रा ज.प. की पहली सामान्य सभा बैठक में महिला बाल विकास विभाग पर बिफरे सदस्यः लगाया तानाशाही का आरोप
नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली कि शिकायत सीडीपीओ के स्थानान्तरण का किया प्रस्ताव पारित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768