जशपुरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा लोकसभा स्तर पर महासंपर्क अभियान चला रही है।इस विषय पर जशपुर ,रायगढ़ ,सारंगढ़ जिले की भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बगिया के निवास में संपन्न हुई, इस अभियान के कलस्टर प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है,गौरतलब है उन्हें सरगुजा,जांजगीर चांपा,रायगढ़ एवं बिलासपुर का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है।जिसमे रायगढ़ सहित 4 लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इस बैठक में प्रदेश सहित जशपुर,रायगढ़,सारंगढ़ जिले के दिग्गज नेता शामिल हुए थे,साथ इस मौके पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निवास में हुई बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी अहम मानी जा रही है।इस बैठक में सांसद गोमती साय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, ,भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,महासंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय सहप्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद जशपुर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,रायगढ़ जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,शमशेर सिंह,केराबाई मनहर,कामता जोल्हे,रोहित कुमार साय,राजशरण भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत,उपेंद्र यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत,डीडीसी सालिक साय, गुरूपाल सिंह भल्ला, मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, आलोक सिंह, सहित दिग्गज नेता शामिल हुए थे।बैठक के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के शादी सालगिरह की केक काटकर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
